आज का राशिफल 19 अप्रैल, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 19 Apr, 2026 05:10 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। घर के माहौल में खुशियों का संचार रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार के आने से परिवार में रौनक बढ़ेगी और आप सभी मिलकर अच्छा समय बिताएंगे।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। घर के माहौल में खुशियों का संचार रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार के आने से परिवार में रौनक बढ़ेगी और आप सभी मिलकर अच्छा समय बिताएंगे। आज रिश्तों को मजबूत करने और आपसी जुड़ाव बढ़ाने का है।
उपाय- रामचरितमानस का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन आपको अपने व्यक्तित्व पर ध्यान देने और जीवन में संतुलन बनाये रखने वाला रहेगा। अपने व्यवहार, सोच और दिनचर्या में थोड़ा सुधार लाने की कोशिश करें  इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिजन आपकी ओर आकर्षित होंगे।
उपाय- माता के चरण स्पर्श कर के उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा समय खुद के लिए जरूर निकालें। चाहे वह आराम करना हो, कोई शौक पूरा करना हो या कुछ समय शांति से बिताना, यह आपके लिए जरूरी है। इससे आप अंदर से तरोताजा और सकारात्मक महसूस करेंगे।
उपाय- प्राणायाम करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अकेले संभालने के बजाय उन्हें घर के सदस्यों के साथ बाँटें। इससे न केवल आपका बोझ हल्का होगा, बल्कि परिवार में सहयोग और समझ भी बढ़ेगी। इस संतुलन से आपको अपने लिए भी कुछ समय निकालने का अवसर मिलेगा, जो मानसिक और भावनात्मक रूप से बहुत जरूरी है।
उपाय- काले और नीले रंग से परहेज करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन आपको मेहनत और समझदारी के साथ आगे बढ़ने वाला रहेगा। आप अपने परिश्रम के बल पर अपनी पहचान बनाने का विचार करेंगे और उसी दिशा में तैयारी शुरू करेंगे। धीरे धीरे आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते और नयी नयी सफलता प्राप्त करते नजर आएंगे।
उपाय- इलायची का सेवन करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज व्यवसाय को लेकर आपका दृष्टिकोण तर्कसंगत रहेगा, जो आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगा। परिजनों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत और विचार विमर्श होगा, जिससे आपको नई दिशा और स्पष्टता मिलेगी।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाबजल डालें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में थोड़ा समय देना आपके मन को शांति और स्थिरता देगा। इससे आपकी सोच स्पष्ट होगी और तनाव भी कम होगा। घर के बड़ों को पीठ अथवा घुटनों में दर्द होगा।
उपाय- ध्यान/मेडिटेशन करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आपको व्यवहार में क्षमा और विनम्रता बनाए रखना होगा। इससे आपके संबंध बेहतर होंगे और वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। पेशेवर प्रयासों का अच्छा फल मिलेगा। आपकी उपलब्धियों में वृद्धि होगी और आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।
उपाय- रात में गुड़ का सेवन ना करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विरोधी पक्ष शांत रहेगा, जिससे आपको राहत मिलेगी। हालांकि, जरूरत से ज्यादा उत्साह दिखाने से बचें और हर कदम सोच समझकर उठाएं।  आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखें। लेन-देन करते समय सतर्क रहें, निवेश और खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। बजट बनाकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!