Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Apr, 2026 01:34 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज पारिवारिक कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। घर के माहौल में
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज पारिवारिक कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। घर के माहौल में संतुलन और सहयोग बना रहेगा, जिससे आप बिना किसी तनाव के अपनी जिम्मेदारी निभा पाएंगे। आपके जीवन में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। चाहे वह आर्थिक हो या किसी अवसर के रूप में, आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए मानसिक और शारीरिक रूप से राहत देने वाला रहेगा। आप खुद को तनावमुक्त और हल्का महसूस करेंगे, जिससे आपकी ऊर्जा और उत्साह दोनों बढ़ेंगे। आप अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट रखेंगे और उसी अनुसार काम करेंगे, जिससे कार्यों में बेहतर परिणाम मिलेंगे।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन थोड़ा सावधानी और संयम रखने वाला रहेगा। खर्चों की अधिकता के कारण मन में हल्की चिंता या असंतोष रह सकता है, इसलिए अपने बजट पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। अनावश्यक खर्चों से बचें और केवल जरूरी चीजों की ही खरीदारी करें।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। घर-परिवार के मामलों में आज का दिन सुखद रहेगा। घर के रख-रखाव, सजावट या सुधार से जुड़े कार्यों में आप परिजनों के साथ मिलकर काम करेंगे। इससे न केवल घर का वातावरण बेहतर होगा, बल्कि आपसी संबंधों में भी मधुरता और सहयोग बढ़ेगा।
उपाय- रात में सिरहाने सौंफ रख कर सोये।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा, जिससे आपके प्रयासों को अपेक्षा से बेहतर परिणाम मिलेंगे। जो कार्य पहले कठिन लग रहे थे, वे अब आसानी से पूरे होते नजर आएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा। आज उनको स्थानांतरण से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी।
उपाय- गुड़ चने का प्रसाद बांटें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। अधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। आपका व्यवहार और कार्यशैली उन्हें प्रभावित करेगी, जिससे आपको उनका सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।
उपाय- शिव जी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाना ही समझदारी होगी। किसी भी तरह का बड़ा निर्णय, निवेश या नया प्रयोग करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार करें। जल्दबाजी या उत्साह में लिया गया कदम नुकसान दे सकता है।
उपाय- काले तिल का दान करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का समय आपके लिए प्रगति और अवसरों से भरा हुआ रहेगा। व्यवसाय में किसी प्रकार की साझेदारी के लिए दिन अनुकूल है। यदि आप किसी के साथ मिलकर काम शुरू करने या विस्तार करने की सोच रहे हैं, तो सकारात्मक परिणाम मिलने की पूरी संभावना है। आपसी विश्वास और समझ से काम तेजी से आगे बढ़ेगा।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। किसी विपरीत परिस्थिति में मित्र की सलाह आपके लिए सही साबित होगी। घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सभी सदस्यों के बीच तालमेल और अपनापन देखने को मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in