Weekly Love rashifal (26.10.2026 से 01.11.2026): साप्ताहिक लव राशिफल से जानें कैसी रहेगी आपकी रोमांटिक लाइफ

Edited By Updated: 24 Oct, 2026 02:43 PM

weekly love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) मौसम का मजा लेने के लिए साथी इंटिमेसी का सहारा लेंगे, जो दोनों को रोमांस के

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) मौसम का मजा लेने के लिए साथी इंटिमेसी का सहारा लेंगे, जो दोनों को रोमांस के नशे में चूर कर देगा। सिंगल का ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ अफेयर शुरू हो सकता है।
शुभ रंग- पीच
शुभ नंबर- 2
लव टिप- विश्वास बनाए रखें, बिना प्रमाण के शक करने से बचें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) लव लाइफ को महकाने के लिए दोनों बराबर की कोशिश करेंगे, रोमांस से भरे सपने वास्तविकता में बदलते हुए नजर आएंगे। सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।  
शुभ रंग- मेंजटा
शुभ नंबर- 8 
लव टिप- प्रेम में केवल अपनी बात मनवाने के बजाय साथी की उपलब्धियों और भावनाओं का सम्मान करें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) मैरिड कपल्स अपने रिश्ते में ताजगी लाने के लिए हनीमून पर जाने का प्लान बनाएंगे। अन्य अपनी लव लाइफ में इंटिमेसी का भरपूर मजा लेंगे। सिंगल परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे।
शुभ रंग- गहरा नीला
शुभ नंबर- 4 
लव टिप- एक-दूसरे की आलोचना करने के बजाय सहयोग करें। व्यावहारिकता और बारीकियों पर ध्यान दें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) अपने रिश्ते में जरुरत से ज्यादा इमोशन इन्वेस्ट करना भारी पड़ सकता है। दिल के साथ-साथ दिमाग़ को भी खुला रखें। सिंगल के इंतज़ार के लम्हे खत्म होंगे, लव लाइफ का आरंभ होगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ नंबर- 3 
लव टिप- सम्मान को प्राथमिकता दें, असहमति होने पर भी अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल न करें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) लव लाइफ को सुखद बनाना है तो अपनी ईगो से बाहर आएं। अपने साथी को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का मौका दें और उनकी भावनाओं की कद्र करें। सिंगल और क्रश में बातचीत में खुलापन और ईमानदारी आपके रिश्ते को और भी गहरा बना सकती है।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ नंबर- 6
लव टिप- आस्था के साथ कर्म करें। पूजा-पाठ या दान को सकारात्मक संकल्प के साथ करें, लेकिन रिश्ते की समस्याओं को सुलझाने के लिए संवाद और आपसी प्रयास भी जरूरी हैं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) लव लाइफ में प्यार बढ़ाने के लिए इस सप्ताह साथी खूबसूरत यादों को याद दिलाएंगे। जिससे दबे अरमान फिर से जागने लगेंगे। सिंगल की प्रेम लीला का आरंभ तो होगा लेकिन लंबे समय तक नहीं चलेगा।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ नंबर- 2 
लव टिप- प्रेम केवल आकर्षण का नाम नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान, समर्पण और भावनात्मक जुड़ाव का रिश्ता है।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) रिश्ते में रोमांस को बढ़ाने के लिए खुले और ईमानदार कम्युनिकेशन के साथ एक-दूसरे के सामने आएंगे। सिंगल का मूड कामुक रहेगा, उसे सेट करना थोड़ा मुश्किल होगा।
शुभ रंग- आसमानी नीला
शुभ नंबर- 6 
लव टिप- माफी और सुधार को रिश्ते की नींव बनाएं, गलती होने पर उसे स्वीकार करें और व्यवहार में सुधार लाएं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) इस वीक अपने पुराने प्यार से अचानक मुलाकात पुरानी सारी यादों को फिर से ताजा कर देगी। लव लाइफ नार्मल रहेगी। सिंगल कार्यक्षेत्र में किसी को पहली नजर में अपना दिल दे बैठेंगे।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ नंबर- 8 
लव टिप- एक-दूसरे को समय दें, नियमित बातचीत और साथ बिताया गया वक्त भावनात्मक निकटता बढ़ाता है।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) पार्टनर आपको रोमांस के लिए उत्साहित करने हेतु काफी प्रयास करेंगे, बड़ी मुश्किलों के बाद साथी आपका मूड बनाने में सफल होंगे। सिंगल किसी के लिए खुद को स्थिर और परिपक्व महसूस करेंगे।
शुभ रंग- समुद्री हरा
शुभ नंबर- 1 
लव टिप- अपने रिश्ते में अनुकूलता, संवाद, भावनात्मक दूरी और संभावित बाधाओं पर विचार करें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) साथी के अंदर मोहब्बत की तरंगों को महसूस करेंगे। एक जोशीली रात बिताने के लिए तैयार रहें। सिंगल का पुरानी यादों को ताजा करना मूड बनाने में एक अच्छी भूमिका निभाएगा।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ नंबर- 3 
लव टिप- संवाद से दूरियां कम करें, बातचीत और बौद्धिक जुड़ाव रिश्ते में प्रगाढ़ता लाएंगे। मन में बात दबाकर रखने से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आने वाले 7 दिनों तक साथी दुनिया को भुलाकर बस आपके साथ रोमांस करने के सुरूर में खोए रहेंगे, चरम सुख देने में कामयाब रहेंगे। सिंगल को एक्स से कोई संदेश मिल सकता है।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ नंबर- 6
लव टिप- रिश्ते में शक या जरूरत से ज्यादा अधिकार जताने के बजाय भरोसा बढ़ाएं। विश्वास और स्थिरता को अपने व्यवहार का हिस्सा बनाएं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) इस वीक के दौरान आपके रिश्ते में कुछ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं लेकिन यदि आप समझदारी और धैर्य से काम लें तो सकारात्मक परिणाम भी मिल सकते हैं। सिंगल और क्रश के रिश्ते में नई ऊर्जा आ सकती है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ नंबर- 5
लव टिप- प्रेम में धैर्य और संयम बनाकर रखें। जल्दबाजी या गुस्से से बचें। अपने साथी की बात पूरी सुने बिना प्रतिक्रिया न दें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!