Weekly numerology (30th January-5th february): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Jan, 2023 06:14 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग इस दिन उत्तम परिणाम प्राप्त करेंगे परंतु मंगलवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर काम करना फायदेमंद रहेगा। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अनुकूल है। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो किया जा सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। शुक्रवार के दिन किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। अहंकार में आकर किसी को अपशब्द न कहें। अपनी वाणी पर संयम रखें। सप्ताह के अंत में मां-बेटी के संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी।
उपाय:- एक नारियल जल प्रवाह करें। परनिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मंदे रहेंगे। इस सप्ताह आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सप्ताह की शुरुआत में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा परंतु किसी प्रलोभन में आकर कोई गलत काम करने से बचें। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। विद्यार्थी अपनी कोई जरूरी चीज यहां वहां रख कर भूल सकते हैं। हालांकि बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दिन आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। आपका मन कामों में लगेगा। कामकाज में विस्तार होने के योग बनते हैं। आप अपने कारोबार में नए आयाम जोड़ने का फैसला कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए लोग सावधानी बरतें, अपनी प्रतिक्रियाओं पर ध्यान दें।
उपाय:- एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातक भी इस समय में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अकस्मात धन लाभ होने के योग बनते हैं। इस सप्ताह यात्राएं लगी रहेंगी। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले जातक भी आवेदन कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य का समय कार्यक्षेत्र पर कुशलता से व्यतीत होगा। आपको नए काम की जिम्मेदारियां मिलेंगी। जिन्हें आप बखूबी निभा पाएंगे। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। ज्योतिष विद्या को सीखने का मन भी बना सकते हैं। सप्ताह के अंत का समय व्यापार संबंधी निर्णय को लेकर अहम रहेगा।
उपाय:- केसर का तिलक लगाएं। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग उत्तम परिणाम प्राप्त करेंगे। बच्चे अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर योजना बना सकते हैं। मंगलवार के दिन रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग उत्तम परिणाम प्राप्त करेंगे। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी सरकारी काम को लेकर यात्राएं करनी पड़ सकती हैं परंतु सफलता की उम्मीद थोड़ी कम ही है। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को अपशब्द न कहें। बड़ों का कहना मान कर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। सप्ताह के अंत में शनिवार का दिन आपके लिए शुभ है। अकस्मात कार्यों को सफलता मिलेगी।
उपाय :- संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप के कामकाज में तरक्की होने के योग बनते हैं। आपका मन अध्यात्म की तरफ झुकेगा। कुछ अकस्मात यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सप्ताह के मध्य में किसी नए काम की शुरुआत करना चाहेंगे। भावनाओं में आकर कोई फैसला न लें अन्यथा बाद में परेशानियां बढ़ सकती हैं। सप्ताह के अंत का समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय फिर भी अनुकूल है। किसी विदेशी प्रोजेक्ट पर काम करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। रविवार का दिन परिवर्तनशील रहेगा। अपने आप को मानसिक स्तर पर तैयार रखने की आवश्यकता है।
उपाय:- गणेश भगवान की आराधना करें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए योजना बनाएंगे। कुछ नई तकनीकों का इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे परंतु कोई भी कार्य सूझबूझ और सावधानी के साथ करने की आवश्यकता है। नए काम की बढ़ती जिम्मेदारियां निजी जीवन पर कम ध्यान देने देंगी। दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी। नकदी धन खर्च होगा। मन में कुछ असमंजसता भी बनी रहेगी। सप्ताह के अंत तक परिस्थितियां आपके अनुकूल प्रतीत होने लगेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभदायक रहेगा परंतु अपने आप को बेकार के प्रलोभनों से बचा कर रखें। रविवार का दिन आपके लिए अच्छा है। जीवनसाथी से सलाह और सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय:- यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। गुड़ और चावल का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में उच्च शिक्षा से जुड़े हुए जातक अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, अनुभव में वृद्धि होगी। अकस्मात हुए परिवर्तनों के लिए आपको तैयार रहना होगा। सप्ताह के मध्य में उच्च अधिकारियों से आपको सहायता मिलेगी। उनके परामर्श से आप अपने काम समय से पूरा कर पाएंगे। सप्ताह के मध्य में माता की सेहत का ख्याल रखें। नकदी धन भी खर्च होगा। हालांकि परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होने लगेंगी। व्यवसाय और नौकरी में पदोन्नति के योग भी बनते हैं। सप्ताह के अंत में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अपने भेद किसी को न बताएं। मां और बेटी के मध्य संबंध अच्छे होंगे।
उपाय:- गायत्री मंत्र का जाप करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। यात्राओं के भी योग बनते हैं। कुछ काम एकाएक आपको असमंजस में डाल सकते हैं। सरकारी कामों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में कोई निर्णय लेने में आपको मन और मस्तिष्क के मध्य एक द्वंद का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में भी आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। अनचाहे खर्चा पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग लेकर आया है। किसी की परनिंदा करने से बचें। अनैतिक कार्य और बेकार के प्रलोभनों से दूर रहें अन्यथा परिस्थितियां विपरीत भी हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। पिता से मिली सलाह लाभदायक रहेगी। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है। आप मनोबल और ऊर्जा में वृद्धि महसूस करेंगे। काम को करने में आपका उत्साह बना रहेगा। सप्ताह के अंत में कोई शॉर्टकट अपनाने की कोशिश न करें।
उपाय:- संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!