Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Feb, 2026 08:57 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन अच्छे रहेंगे।
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन अपने किसी पुराने काम को पूरा करने के लिए अच्छा है, पूरे मनोबल के साथ काम को करें सफलता मिलने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के आगे का समय नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश करते लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। सप्ताह के मध्य का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। हालांकि विदेशी काम में लाभ होने की संभावना बनती है। सप्ताह के अंत का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा।
उपाय: सूर्य भगवान को नमस्कार करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह के शुरुआत में उतावलेपन में आकर कोई ऐसा काम न करें जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। हालांकि सप्ताह के आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। पिता की सहायता से काम सफल होंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। सप्ताह के अंत में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए थोड़ी सावधानि बरतें।
उपाय:- यथा संभव चांदी के पात्र में जल पिएं। शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह के शुरुआत में अभिमान में आकर कोई ऐसा फैसला न करें जिसके कारण नुकसान उठाना पड़े। हालांकि कार्य क्षेत्र पर समय अच्छा व्यतीत होगा। अपने काम को समय से पूरा कर पायेंगे। आर्थिक स्थिति के नजरिया से भी समय अच्छा रहेगा। नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। अपने काम को कम मेहनत में भी सफलता से पूरा कर पाएंगे। समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। सूझबूझ के साथ लिए गए निर्णय सफलता दिलवा सकते हैं।
उपाय:- गंगा जल से स्नान करें। केसर का तिलक लगाएं।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें और बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। किसी नए काम की शुरुआत के कारण दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी। बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे होंगे।
उपाय :- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सरस्वती मां की आराधना करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार के दिन बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें और अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। सप्ताह के आगे का समय आपके अनुकूल रहेगा। मंगलवार के दिन कार्य क्षेत्र पर तरक्की के योग बनते हैं। नौकरी में भी पदोन्नति की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के मध्य में आर्थिक स्थिति के नजरिए से समय अच्छा रहेगा। कामकाज को भी आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा लेकिन एक अच्छे निर्णय से सफलता हासिल की जा सकती है। शुक्रवार के दिन विदेशी काम से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं लेकिन किसी बहकावे में आकर कोई निवेश करने से सावधान रहें। सप्ताह के अंत का समय निजी संबंधों के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। कामकाज की अधिकता के कारण थोड़ा व्यस्त महसूस करेंगे, मानसिक और शारीरिक थकान भी महसूस हो सकती है। सप्ताह के मध्य में अपने काम को आगे बढ़ाने की योजनाएं बनाएंगे। सूझबूझ के साथ कोई अंतिम निर्णय लेने की कोशिश करें। शुक्रवार के दिन बेकार के वहम और दिखावे से दूर रहे नहीं तो बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि सप्ताह के अंत का समय अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय:- वस्त्रों का दान न करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सरकारी काम पूरे होने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह की शुरुआत में दोस्तों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। अपने क्रोध पर काबू रखें। सप्ताह के मध्य में दर्शनशास्त्र और उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म की तरफ भी आकर्षित होगा। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा है। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलेगी, समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। सप्ताह के अंत में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। निजी जरूरत पर पैसा खर्च होगा।
उपाय:- सूर्य भगवान को जल अर्पित करें। शिव चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। कामकाज में तरक्की होने की संभावनाएं बनती हैं। सोमवार के दिन कोई नया काम करने की कोशिश करेंगे। लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं भी बनती हैं। सप्ताह खर्च अधिक बने रहेंगे। सप्ताह के मध्य में यात्राओं की योग बनते हैं। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में जल्दबाजी करने से बचें।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह के शुरुआत का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। मंगलवार का दिन किसी पुराने काम को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ है समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। नए अवसर भी प्राप्त होंगे। बुधवार के दिन कार्य क्षेत्र पर समय अच्छा व्यतीत होगा। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी विदेशी काम में निवेश करते हुए पहले अच्छे से जांच परख कर लें। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे भाई-बहनों की मदद करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com