Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Apr, 2026 02:40 PM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे।
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अपने पुराने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें, ताकि आने वाले समय में लाभ प्राप्त हो सके। किसी नए कार्य की शुरुआत में जल्दबाजी न करें, सोच-समझकर निर्णय लेना ही बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य का समय आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। बच्चों को परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। सप्ताह के अंत में कामकाज के दृष्टिकोण से समय अनुकूल रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है तथा पदोन्नति के योग बनते हैं।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में उतावलेपन में आकर कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे बाद में पछताना पड़े। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए सोच-समझ कर ही निर्णय लें। सप्ताह के मध्य में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है तथा वेतन में वृद्धि के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत का समय भी अच्छा रहेगा, नए कार्यों की शुरुआत की जा सकती है।
उपाय:- शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। सोमवार का व्रत करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्य पूरे होने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। बृहस्पतिवार का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। कम मेहनत में भी कार्य सफल होने की संभावना है। सप्ताह के अंत में विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।
उपाय:- बृहस्पतिवार का व्रत करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विवाद, लड़ाई-झगड़े और कानूनी मामलों से दूर रहें। किसी नए कार्य की शुरुआत में जल्दबाजी न करें। बोलचाल में शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें तथा दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ मिलेगा तथा सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाए रखें। सप्ताह के अंत में बच्चों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
उपाय :- घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। सरस्वती मां की आराधना करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिलेजुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अपने पुराने कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। जो कि आपके लिए अच्छा भी रहेगा। इस सप्ताह समय ज्यादा व्यस्त रहेगा। निजी जीवन और कामकाज के मध्य एक संतुलन बनाने की आवश्यकता है। भावनाओं में आकर फैसला लेने से बचें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। इस सप्ताह किसी को पैसे उधार देने से बचें। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। छोटी कन्या को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। इस समय आप व्यावसायिक रूप से अधिक सक्रिय रहेंगे, जिससे निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी भी प्रकार के मतभेद से बचें, अन्यथा पूरा सप्ताह प्रभावित हो सकता है। नई जिम्मेदारियां आपको व्यस्त रखेंगी। मानसिक स्वास्थ्य और खान-पान का विशेष ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य में कार्यभार अधिक रहेगा। त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं इसलिए समय पर चिकित्सक से सलाह लें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनाए रखें।
उपाय:- वस्त्रों का दान न करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन पुराने कार्यों को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी सूझबूझ का सही उपयोग करें। सप्ताह के मध्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। मंगलवार का दिन नए कार्यों के लिए अनुकूल रहेगा, हालांकि मन थोड़ा विचलित रह सकता है। सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। पिता की सलाह लाभदायक रहेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ आपके लिए सहायक सिद्ध होगा।
उपाय:- केसर का तिलक लगाएं। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विवाद और लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। कार्यभार अधिक होने के कारण निजी जीवन प्रभावित हो सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखें। मानसिक तनाव से बचें तथा योग और व्यायाम करें। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। सप्ताह के अंत में कार्यों की अधिकता रहेगी लेकिन सफलता मिलने से संतुष्टि भी प्राप्त होगी।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। घर की पूर्व एवं पश्चिम दिशा को साफ रखें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए समय अनुकूल है। आगे का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी तथा शिक्षा से जुड़े लोगों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंदिर के बाहर हलवे का लंगर लगाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com