Weekly Tarot Horoscope (23rd-29th october): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Oct, 2022 08:20 AM

weekly tarot horoscope

मेष- यह सप्ताह आपका खुशियों भरा होगा। कार्य में प्रगति होगी, प्रशंसा के पात्र बनेंगे। भूमि-भवन से जुड़े विवाद समाप्त होने की संभावना है।

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

मेष- यह सप्ताह आपका खुशियों भरा होगा। कार्य में प्रगति होगी, प्रशंसा के पात्र बनेंगे। भूमि-भवन से जुड़े विवाद समाप्त होने की संभावना है। घरवालों का सहयोग मिलेगा, भाई-बहन का प्यार पहले से भी अधिक बढ़ेगा। मित्रों के साथ अनबन होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए यह हफ्ता लाभदायक रहेगा। यदि कोई बीमारी पहले से चल रही है तो इस दौरान आपको उससे भी मुक्ति मिल सकती है।
उपाय- मां दुर्गा को घी का दीपक अर्पित करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 7

वृष- सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी, मन खुश रहेगा। खर्चों पर लगाम लगाएं, कर्ज में फंस सकते हैं। विवादों से दूर रहें, कोई भी जोखिम लेने से बचें। कुछ रिश्तेदार या दोस्त घर पर भी आ सकते हैं। कार्यस्थल पर उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। घर के छोटे सदस्यों को प्रेरित करेंगे। छोटी-मोटी एक्सरसाइज करके सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- भगवान शिव का पूजन करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8

मिथुन- इस सप्ताह आर्थिक जीवन अच्छा रहेगा, मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। छात्र अपने अच्छे प्रदर्शन की वजह से प्रशंसा का पात्र बनेंगे। प्रोफेशनल और पर्सनल मामलों को अलग रखने की कोशिश करें। घर का माहौल कुछ अशांत रह सकता है। किसी परिजन को याद कर मन उदास होगा। सेहत के प्रति लापरवाही न करें अन्यथा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- गरीबों को अन्न दान करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2

कर्क- इस सप्ताह आपकी कार्यक्षमता में सुधार होगा। अपनी सुख-सुविधाओं से ज्यादा परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देंगे। पढ़ाई करने वाले शिक्षार्थियों को समस्याओं का समाधान मिलेगा। कुवांरों को रिश्ता मिल सकता है, मनचाही मुराद पूरी होने की संभावना है। कुछ भी बोलने से पहले सावधानी बरतें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय- प्रातः काल सूर्य देव को जल अर्पित करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8

सिंह- ये सप्ताह आपकी सेहत में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। हंसी-खुशी भरा समय व्यतीत होगा। अपनी कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। कुंवारों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने से धन हानि हो सकती है। पिता और बड़े भाई से अच्छे संबंध स्थापित होंगे।
उपाय- श्री राम स्तुति का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक-  4

कन्या- इस हफ्ते अपनी वाणी के बल पर आप सबको अपना बना लेंगे और दूसरो के मन से मतभेद दूर कर लेंगे। व्यापार में सुधार के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। परीक्षा में सफलता की ओर बढ़ने की संभावना है। अपने वरिष्ठों और उच्च अधिकारियों से पूर्ण प्रशंसा और सहयोग मिलेगा। तनाव के कारण मन विचलित रहेगा, इसका प्रभाव सेहत पर होगा।
उपाय- हनुमान जी को पान चढ़ाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें।

तुला- इस सप्ताह आपका कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर होगा। व्यापार में कड़ी मेहनत करने के बाद ही लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। नकारात्मक लोगों से दूरी बना कर रखें। यात्रा करने के लिए सप्ताह शुभ रहेगा। चुनौतियों से डरेंगे नहीं बल्कि उनका डटकर सामना करेंगे। कानून से संबंधित मामलों में आपको फायदा मिल सकता है।
उपाय- घर से मीठा खाकर निकलें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

वृश्चिक- यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा, बड़ा फायदा हाथ लग सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, खर्चों में कमी आएगी। नौकरीपेशा लोगों को काम में आसानी होगी। हर काम तेजी से आगे बढ़ेगा। कुछ लंबे चलने वाले काम हल्के-फुल्के अटक सकते हैं।  व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में और मेहनत करनी पड़ेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा।
उपाय- गाय को पहली रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6

धनु- इस सप्ताह रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी। सोशल मीडिया पर काम करते हैं तो फायदा होगा। कोई बड़ा खर्चा आने से बजट डगमगा सकता है। अपने काम को अच्छे से करेंगे और लोगों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आपको कुछ नई डील मिल सकती है लेकिन उसके लिए आपको कुछ ज्यादा प्रयास भी करने होंगे। शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा रहेगा।
उपाय- भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाएं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 4

मकर- जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ नया बिजनेस शुरू करने का मन बनाएंगे, कोई नया काम शुरु करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। खाने में तेल वाली चीजों का प्रयोग कम से कम करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ विघ्नों का सामना करना पड़ेगा। संतान से सुख मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा।
उपाय- प्रतिदिन कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 7

कुंभ- इस सप्ताह मनचाहे काम में सफलता मिलेगी। कोई गुड न्यूज मिल सकती है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा, भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। लंबी या छोटी दूरी की तीर्थ यात्रा पर जाने का मन बनाएंगे। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। प्रेम सबंध के लिए यह वीक लकी साबित होगा।
उपाय- पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

मीन- इस सप्ताह रचनात्मक गतिविधियों में रुझान बना रहेगा। बच्चों की कोई जिद आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। किसी प्रकार की भी लापरवाही न बरतें वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। अनजान व्यक्तियों पर बिल्कुल भी विश्वास न करें। रोजगार के लिए भटक रहे लोगों को मनचाहा मौका मिलेगा। बुजुर्ग सदस्य की सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- गरीबों को दान दें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 9

PunjabKesari kundli

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!