Kundli Tv- गरूड़ पुराण: आखिर क्या है वो चीज़ जो पापों के भार को करेंगी कम

Edited By Lata,Updated: 10 Aug, 2018 12:21 PM

what is the last thing that will affect the burden of sins

हर किसी को अपने जीवन में सुख और दुख दोनों को समान रुप से सामना करना पड़ता है। हस इतना समझ लेना चाहिए कि अगर सुख लाइफ में ज्यादा देर नहीं टिकता वैसे ही दुख के समय में भी परनात्मा को याद कर के हंसी खुशी बिता लेना चाहिए।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
हर किसी को अपने जीवन में सुख और दुख दोनों का समान रुप से सामना करना पड़ता है। हमें इतना समझ लेना चाहिए कि अगर सुख लाइफ में ज्यादा देर नहीं टिकता वैसे ही दुख के समय में भी परमात्मा को याद कर के हंसी खुशी बिता लेना चाहिए। हमें हमेशा यहीं सोच पर चलना चाहिए कि सुख और दुख दोनों एक ही गाड़ी के पहलु हैँ। कुछ लोग अपने जीवन में अच्छे-बुरे का फर्क किए बिना ही अपने काम करते हैं। लेकिन जो व्यक्ति धार्मिक होता है, वह बुरे कामों से दूर ही रह कर अच्छे कर्मों की तरफ ध्यान देता है। पुण्य कमाने के लिए कभी भी किसी टोने-टोटके या किसी उपाय की जरुरत नहीं होती है। अच्छाई के मार्ग पर चल कर भी हम पुण्य कमा सकते हैं। 

PunjabKesari

गरुड़ पुराण एक एेसा धर्मग्रंथ है, जिसमें बहुत सी चीज़ों के बारे में बताया गया है। जिससे व्यक्ति पुण्य की प्राप्ति कर सकता है। कुछ चीज़ें एेसी हैं जिनको देखने मात्र से ही शुभ फल मिलता है।  आईए जानें-
PunjabKesari
श्लोक
गोमूत्रं गोमयं दुन्धं गोधूलिं गोष्ठगोष्पदम्।
पक्कसस्यान्वितं क्षेत्रं द्ष्टा पुण्यं लभेद् ध्रुवम्।।
 

अर्थात- गोमूत्र, गोबर, गाय का दूध, गोधूली, गौशाला, गोखुर और पकी हुई फ़सल को देखने मात्र से ही पुण्य फल मिलता है।


गोमूत्र को हिंदू धर्म ग्रंथों में बहुत ही पवित्र माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि इसमें गंगा का वास होता है। गोमूत्र को औषधि के रूप में हर व्यक्ति इस्तेमाल कर सकता है।
PunjabKesari

पुराने समय में लोग जब भी कोई धार्मिक कार्य को अपने घरों में करवाते थे तो घर के फर्श को गोबर से लीपा दिया जाता था। आज के समय में भी कई घरों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। गरुड़ पुराण के अनुसार गोबर को देखने मात्र से ही पुण्य मिलता है।

गाय के दूध को किसी अमृत से कम नहीं समझा जाता है, इसलिए इसे देखने से ही पुण्य मिल जाता है।

अपने पैरों से गाय जिस जमीन को खोदती है, वहां से धूल निकलती है, जिसे गोधूलि कहा जाता है। शास्त्रों में इसे शुभ माना गया है।
PunjabKesari

गाय की सेवा करने से तो करोड़ों पुण्यों की प्राप्ति होती है। लेकिन गरुड़ पुराण के अनुसार गौशाला को देखने से ही सब पापों से मुक्ति मिल जाती है।

गाय के पैरों के नीचे वाली जगह को खुर कहा जाता है। इसके शरीर में सभी देवी-देवता निवास करते हैं। इसलिए गाय के दर्शन मात्र से पुण्य मिलता है। 

गरुड़ पुराण के अनुसार पकी हुई फ़सल के खेत को देखने से भी व्यक्ति के पाप कम होते हैं। 
Kundli Tv- बारिश के मौसम में परेशान COUPLES ट्राई करें खास टिप्स (देखें Video)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!