NATA 2021 Admit card : वेबसाइट पर जारी हुए एडमिट कार्ड, 11 जुलाई को एग्जाम

Edited By Updated: 07 Jul, 2021 04:50 PM

admit card issued on the website

नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट https://www.nata.in/ पर जारी किए गए हैं।

एजुकेशन डेस्क- नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट https://www.nata.in/ पर जारी किए गए हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लेना है, वे अपने प्रवेश पत्र अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। 

11 जुलाई को एग्जाम
बता दें कि NATA परीक्षा देश भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में 11 जुलाई, 2021 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले आवेदकों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा। NATA फेज 2 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 5 मार्च को जारी किया गया था। वहीं इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई थी।

वहीं काउंसिल ने NATA करेक्शन विंडो को 20 जून से 2 जुलाई तक सक्रिय कर दिया था। इस दौरान तक आवेदक फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। गौरतलब है कि काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर हर साल 5 वर्षीय BArch और बीप्लानिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (एनएटीए) परीक्षा आयोजित करती है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

NATA 2021 Admit card:  ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर nata.in जाएं।
इसके बाद NATA 2021 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
यहां कैप्चा के साथ लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
अब NATA एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

यहां क्लिक कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!