IRT एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के आवेदन शुरू, पढ़े ये पूरी खबर

Edited By Updated: 01 Mar, 2019 05:12 PM

irt one year diploma course application started

इंस्टीट्यूट ऑफ रेल ट्रांसपोर्ट (IRT) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट irt-india.com पर ''ट्रांसपोर्ट इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट'' में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स शूरू हो गया है।

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ रेल ट्रांसपोर्ट (IRT) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट irt-india.com पर 'ट्रांसपोर्ट इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट' में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स शूरू हो गया है।   एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम पत्राचार माध्यम से किया जाएगा।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2019 है। 

अध्ययन सामग्री और ऑनलाइन कक्षाओं सहित कुल परिवहन अर्थशास्त्र और प्रबंधन ’डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुल्क 7,000 रुपये है, जबकि ऑनलाइन प्रवेश के लिए शुल्क 6,500 रुपये है। प्रोस्पेक्टस के लिए लिया शुल्क 150 रुपये है।

जानें कैसे करें आवेदन-
-आधिकारिक वेबसाइट irt-india.com पर जाएं।

-होमपेज पर, 'ऑनलाइन पंजीकरण के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें '।

- 'ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म' वाले लिंक पर क्लिक करें।

-फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

-अपना प्रॉस्पेक्टस डाउनलोड करें और पाठ्यक्रम शुल्क का भुगतान करें।
अध्ययन सामग्री डाउनलोड करें।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!