GAT-B, BET 2021 Result: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-बायोटेक्नोलॉजी के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक

Edited By Updated: 29 Aug, 2021 12:09 PM

results of graduate aptitude test biotechnology released

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-बायोटेक्नोलॉजी (GAT-B) और बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट (BET) के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। एंट्रेंस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम और स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट- dbt.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-बायोटेक्नोलॉजी (GAT-B) और बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट (BET) के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। एंट्रेंस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम और स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट- dbt.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। GAT-B और BET 2021 रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। 

GAT-B और BET 2021 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पहले ही उम्मीदवारों के क्वेश्चन पेपर, प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी थी। GAT-B और BET परीक्षा का आयोजन 14 अगस्त, 2021 को किया जाएगा। 

GAT-B Result 2021: ऐसे करें चेक परिणाम

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dbt.nta.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन दिखेगा, इसे चेक कर लें।
  • आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर चेक करें परिणाम


.

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!