UPSC Mains 2019: इस दिन जारी हो सकता है मेंस परीक्षा का परिणाम, ऐसे कर पाएंगे चेक

Edited By Updated: 16 Nov, 2019 03:45 PM

upsc mains 2019 mains exam results to be released on this day

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से ली गई मेंस परीक्षा का परिणाम...

नई दिल्ली: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से ली गई मेंस परीक्षा का परिणाम जल्द जारी किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर पाएंगे। सूत्रों के मुताबिक इस बार सिविल सेवा मेन्स परीक्षाओं का परिणाम 20 दिसंबर, 2019 तक जारी किया जा सकता है। 

गौरलतब है कि मेन्स परीक्षा 20 से 29 सितंबर, 2019 तक आयोजित की गई थी, जो उम्मीदवार मेंस परीक्षा को क्लियर कर लेंगे उन्हें इंटरव्यू में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इंटरव्यू का आयोजन जनवरी में किया जाएगा, ये इंटरव्यू 275 मार्क्स का होगा। पिछले साल भी यूपीएसीसी मेंस का रिजल्ट 20 दिसंबर को जारी किया गया था। 

तीन चरणों में होगी परीक्षा
आयोग सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में होती है-  प्रारंभिक (प्री), मुख्य (मेन) और इंटरव्यू 

चयन प्रक्रिया
इंटरव्यू की प्रक्रिया से उम्मीदवारों का फाइनल चयन करता है। इस परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (APS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित अन्य अधिकारियों का चयन किया जाता है। 

ऐसे करें चेक
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए की विभाग की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
वेबसाइट पर दिए गए लिंक 'UPSC Mains result link 2019'पर क्लिक करें
रोल नंबर भरकर सबमिट करें.
आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
भविष्य के लिए आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले पाएंगे। 
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!