इस साउथ सुपरस्टार का हुआ भयानक Accident, Racing track पर बेकाबू हुई कार, जानें अब कैसा है एक्टर का हाल ?

Edited By Updated: 24 Aug, 2026 01:22 PM

ajith kumar racing accident

Ajith Kumar Car Accident : साउथ फिल्मों के मशहूर स्टार और प्रोफेशनल कार रेसर अजित कुमार यूरोप में आयोजित एक तेज रफ़्तार एंड्योरेंस रेस के दौरान हादसे का शिकार हो गए। रेसिंग के बीच उनकी कार का नियंत्रण बिगड़ गया और वह दूसरी रेसिंग कार से जा भिड़ी

Ajith Kumar Car Accident : साउथ फिल्मों के मशहूर स्टार और प्रोफेशनल कार रेसर अजित कुमार यूरोप में आयोजित एक तेज रफ़्तार एंड्योरेंस रेस के दौरान हादसे का शिकार हो गए। रेसिंग के बीच उनकी कार का नियंत्रण बिगड़ गया और वह दूसरी रेसिंग कार से जा भिड़ी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में अजित कुमार को कोई गंभीर चोट नहीं लगी और वह बिलकुल सुरक्षित हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा एशियन ले मैंस सीरीज और मिशेलिन ले मैंस कप से जुड़े एक रेसिंग इवेंट के दौरान हुआ। 

कैसे हुआ अजित कुमार का भयानक एक्सीडेंट ?
खबरों के मुताबिक, रेस के दौरान अजित कुमार की कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार पर से कंट्रोल हटते ही वह ट्रैक पर चल रही दूसरी कार से जा टकराई। हालांकि, इतनी जोरदार टक्कर के बावजूद अजित कुमार को चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित रहे। हादसे के बाद वह खुद कार से बाहर 
निकल आए। 

इसी के साथ आपको बता दें कि साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार उन चुनिंदा भारतीय ड्राइवर्स में शामिल हैं, जो इंटरनेशनल रेसिंग सर्किट में हिस्सा लेते हैं। फिल्मों में शानदार अभिनय करने के साथ-साथ वह कार रेसिंग के भी जबरदस्त खिलाड़ी माने जाते हैं।

अब कैसा है एक्टर का हाल 
खबरों के अनुसार, यह हादसा काफी गंभीर था लेकिन गनीमत रही कि अजित कुमार को इसमें किसी तरह की चोट नहीं आई। हादसे की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस काफी चिंता में पड़ गए थे। हालांकि, जब यह जानकारी मिली कि एक्टर पूरी तरह से ठीक हैं तो फैंस ने भी राहत की सांस ली। 

इससे पहले भी हो चुके हैं एक्सीडेंट
आपको बता दें यह पहली बार नहीं है जब अजित कुमार का एक्सीडेंट हुआ है। इससे पहले भी पिछले साल 2025 में उनके साथ तीन हादसे हो चुके हैं। सबसे पहला इटली में, इसके बाद स्पेन में और फिर दुबई में। इन तीनों समय के दौरान एक्टर की कार क्रैश हो गई थी। राहत की बात ये है कि उन्हें किसी भी तरह की चोट नहीं आई। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!