Edited By Prachi Sharma,Updated: 07 Jun, 2026 12:13 PM

Anil Kapoor और Madhuri Dixit : बॉलीवुड की क्वीन माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी नेटफ्लिक्स फिल्म मां-बहन को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। हाल ही में मां-बहन की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की। इसी...
Anil Kapoor और Madhuri Dixit : बॉलीवुड की क्वीन माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी नेटफ्लिक्स फिल्म मां-बहन को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। हाल ही में मां-बहन की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की। इसी बीच अनिल कपूर भी इस स्क्रीनिंग में शामिल हुए। बहुत सालों बाद दोनों को एक-साथ देखा गया। इस मौके पर उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
7 साल बाद एक साथ नजर आए The OG कपल अनिल-माधुरी
माधुरी दीक्षित की फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो चुकी है। इस मूवी की स्क्रीनिंग के दौरान अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी। ऐसा इस वजह से क्योकि बहुत सालों बाद दोनों को एक साथ देखा गया। इस वजह से फैंस की यादें ताजा हो गईं, हर कोई उनके उस दौर को याद करने लगा जब वो साथ में काम किया करते थे।
दोनों की मुलाकात काफी सालों बाद हुई लेकिन दोनों की बॉन्डिंग काफी शानदार नजर आ रही थी। इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरफ फ़ैल गई हैं। उनके फैंस लगातार उनके ऊपर खूब प्यार लुटा रहे हैं ।

इन फिल्मों में दोनों ने साथ में किया काम
अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने 80 और 90 के दशक में एक साथ कई बड़ी और सफल फिल्मों में काम किया था। उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खास तौर पर 'तेजाब', 'राम लखन', 'बेटा', 'परिंदा' और 'पुकार' जैसी फिल्मों में काफी पसंद किया। इन फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री ने उन्हें उस दौर की सुपरहिट ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में शामिल कर दिया था।
इसके बाद लंबे समय तक दोनों साथ किसी फिल्म में नजर नहीं आए, लेकिन साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘टोटल धमाल’ में वे एक बार फिर स्क्रीन पर साथ दिखाई दिए।