Red Carpet पर आस्था का जलवा ! Cannes में प्रेमानंद महाराज की तस्वीर वाला पर्स लेकर पहुंची Anjali Phougat

Edited By Updated: 23 May, 2026 01:08 PM

anjali phougat cannes look

Anjali Phougat Cannes 2026 : कान फिल्म फेस्टिवल में आए दिन कोई न कोई ऐसा लुक सामने आ ही जाता, जो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। आज कान फेस्टिवल का आखिरी दिन है और इस दौरान ऐश्वर्या राय की एंट्री से हर जगह बस उन्ही के चर्चे हो रहे हैं।

Anjali Phougat Cannes 2026 : कान फिल्म फेस्टिवल में आए दिन कोई न कोई ऐसा लुक सामने आ ही जाता, जो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। आज कान फेस्टिवल का आखिरी दिन है और इस दौरान ऐश्वर्या राय की एंट्री से हर जगह बस उन्ही के चर्चे हो रहे हैं। इसी बीच एक और लुक ऐसा सामने आये है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इस फेस्टिवल में जैसे ही अंजलि फोगाट नाम की फैशन डिज़ाइनर रेड कारपेट पर उतरी, हर कोई बस उन्हें ही देखता रह गया। 

 Anjali Phougat Cannes look

प्रेमानंद महाराज की तस्वीर वाला पर्स लेकर पहुंची Anjali Phougat
आपको बता दें कि अंजलि फोगाट का लुक आम नहीं था बल्कि उन्होंने प्रेमानंद महाराज की तस्वीर वाला पर्स लेकर रेड कारपेट पर एंट्री मारी। इसी के साथ उन्होंने अपने आप को भी राधा रानी के लुक की तरह तैयार किया हुआ था, उनसे इस पूरे लुक में राधा-कृष्ण की झलक दिखाई दे रही थी। 

 Anjali Phougat Cannes look

आउटफिट और ज्वेलरी ने लूटी लाइमलाइट 
अंजलि ने इस फिल्म फेस्टिवल में भारतीय संस्कृति को सबसे आगे रखा और लहंगा-चोली पहनकर इंटरनेशनल मंच पर छा गईं। हाथ में प्रेमानंद महाराज की तस्वीर वाला पर्स लेकर उनका स्टाइल सबसे हटकर था। 

 Anjali Phougat Cannes look

हेयरस्टाइल का भी रखा सबसे ज्यादा ध्यान 
अंजलि ने अपने लुक को खास बनाने के लिए कमर पर राधा-कृष्ण के झूले से प्रेरित डिजाइन वाली खूबसूरत कमर पेटी पहनी। वहीं उन्होंने बालों में लंबी चोटी बनाई, जिसे मोतियों से सजे परांदे के साथ स्टाइल किया। यह हेयरस्टाइल उनके पूरे ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा रहा था।

 Anjali Phougat Cannes look

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!