एक्ट्रेस Shruti Haasan ने चेन्नई में खरीदा अपना Dream Home, गृह प्रवेश की तस्वीरें हुई वायरल

Edited By Updated: 14 Jul, 2026 02:10 PM

shruti haasan new home

Shruti Haasan : अभिनेत्री श्रुति हासन ने अपने गृह नगर चेन्नई में नया घर खरीदा है। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इस नए आशियाने में गृह प्रवेश किया। इस खास मौके की खूबसूरत झलकियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की, जिनमें वह...

Shruti Haasan : अभिनेत्री श्रुति हासन ने अपने गृह नगर चेन्नई में नया घर खरीदा है। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इस नए आशियाने में गृह प्रवेश किया। इस खास मौके की खूबसूरत झलकियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की, जिनमें वह पूजा-अर्चना करनी नजर आ रही हैं। 

Shruti Haasan New Home

 नए घर में श्रुति हासन ने की पूजा 
श्रुति हासन के गृह प्रवेश की तस्वीरों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह अपने नए घर में पारंपरिक पूजा-अर्चना करती नजर आ रही हैं। पूजा के दौरान उनके सामने प्रसाद, मिठाइयां और नए घर की चाबियां भी रखी हुई दिखाई दे रही हैं। 

Shruti Haasan New Home

इस खास पलों की झलक सबसे पहले उनके फैन पेजों पर साझा की गई, जिसके बाद एक पैपराजी अकाउंट ने भी तस्वीरें पोस्ट कीं। पोस्ट के कैप्शन में बताया गया कि श्रुति हासन ने चेन्नई स्थित अपने नए घर में पारंपरिक गृह प्रवेश के साथ जिंदगी की नई शुरुआत का जश्न मना रही हैं और यह पल उनके लिए बेहद खास है। 

Shruti Haasan New Home

 श्रुति हासन का वर्क फ्रंट 
श्रुति हासन के काम की बात की जाए तो 2025 में वो फिल्म कूली में नजर आई थीं। रजनीकांत के साथ इस फिल्म में उन्होंने काम किया था। 

 इस साल श्रुति हासन फिल्म निर्माता बुची बाबू सना की फिल्म 'पेद्दी' में राम चरण और जाह्नवी कपूर के साथ एक विशेष गाने में दिखाई दी थीं। वहीं, उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में 'आकाशमलो ओका तारा' और 'ट्रेन' जैसी फिल्में शामिल हैं।

Shruti Haasan New Home

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!