क्या 3 शादियों के बाद 73 की उम्र में फिर से दूल्हा बनेंगे Anup Jalota ? चौथी शादी पर दिया हैरान करने वाला जवाब

Edited By Updated: 23 Aug, 2026 04:19 PM

anup jalota on fourth marriage

Anup Jalota : भजन गायकों के सम्राट अनूप जलोटा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 73 साल की उम्र में उनकी एक बार फिर शादी की खबरें ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। दरअसल, हाल ही में ही दिए एक इंटरव्यू में अनूप जलोटा ने अपनी...

Anup Jalota : भजन गायकों के सम्राट अनूप जलोटा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 73 साल की उम्र में उनकी एक बार फिर शादी की खबरें ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। दरअसल, हाल ही में ही दिए एक इंटरव्यू में अनूप जलोटा ने अपनी तीन शादियों, प्यार और दोबारा शादी करने की संभावना को लेकर खुलकर बात की। उनके बयान के बाद फैंस भी काफी हैरान नजर आए। 

Anup Jalota on  fourth marriage

अनूप जलोटा कर चुके हैं तीन शादियां

 एक शो के दौरान अनूप जलोटा ने अपनी तीनों शादियों से जुड़े अनुभव शेयर किए। उन्होंने बताया कि उनकी पहली शादी की शुरुआत बढ़िया थी लेकिन करीब 4 साल बाद रिश्ते में तनाव आने लगा। अनूप के मुताबिक, बाद में उनकी पत्नी उनके एक सहयोगी के साथ चली गईं, जिससे उनका पहला रिश्ता खत्म हो गया। 

अपनी स्टूडेंट से की दूसरी शादी 
इसके बाद अपने पिता की सलाह को मानते हुए उन्होंने दूसरी शादी करने का फैसला लिया और अपनी ही एक स्टूडेंट से शादी कर ली। लेकिन किस्मत ने फिर भी उनका साथ नहीं दिया और उनका रिश्ता ज्यादा देर नहीं टिक पाया। करीब एक साल बाद ही दोनों की राहें अलग हो गईं और उनका तलाक हो गया। Anup Jalota on  fourth marriage

तीसरी शादी की लेकिन...
इसके बाद उन्होंने अपनी तीसरी शादी को सबसे अच्छा बताया और कहा की मैं अपनी तीसरी पत्नी के साथ करीब 21 साल तक रहा। लेकिन उनकी पत्नी को दिल की बीमारी थी जिसकी वजह से उन्होंने दुनिया को छोड़ दिया। अपनी पत्नी के इलाज के लिए वो अमेरिका भी गए और वहां जाकर उन्होंने हार्ट ट्रांसप्लांट करवाया। इसके बाद वो दुनियां से चली हैं। आपको बता दें कि इस शादी से दोनों का एक बेटा है जो अमेरिका में रहता है। 

Anup Jalota on  fourth marriage

चौथी शादी पर अनूप जलोटा ने दिया जवाब 
जब उनसे सवाल किया गया कि क्या आप चौथी शादी करेंगे तो उन्होंने कहा कि शादी करने से ज्यादा मायने रखता है कि आपका हमसफर कैसा है और ये हमारे हाथ में नहीं बल्कि किस्मत के हाथ में होता है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि अब मुझे दोबारा प्यार नहीं होगा क्योंकि मेरा दिल मोहब्बत से भर चुका है। 

उनके इस जवाब के बाद हर कोई उनकी चौथी शादी का अनुमान लगाने बैठ गया है लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!