करियर के पीक पर 'गजनी गर्ल' Asin ने अचानक छोड़ दिया बॉलीवुड...पहली ही फिल्म में कमाए 100 करोड़

Edited By Updated: 07 May, 2026 02:12 PM

asin thottumkal

Bollywood Desk : बॉलीवुड में ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को बहुत सी हिट फिल्में दी हैं लेकिन कुछ समय बाद ही उन्होंने एक्टिंग को  अलविदा कह दिया है। ऐसी हीरोइन चंद फिल्मों को करने के बाद भी लोगों के दिलों में बहुत जल्दी जगह बना लेती...

Bollywood Desk : बॉलीवुड में ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री को बहुत सी हिट फिल्में दी हैं लेकिन कुछ समय बाद ही उन्होंने एक्टिंग को  अलविदा कह दिया है। ऐसी हीरोइन चंद फिल्मों को करने के बाद भी लोगों के दिलों में बहुत जल्दी जगह बना लेती हैं। बॉलीवुड में भी एक ऐसा नाम है और वो है Asin Thottumkal। 

 Asin Thottumkal

गजनी फिल्म से घर-घर में पहचान बनाने वाली Asin बहुत सालों से इंडस्ट्री से गायब हैं। बता दें कि असिन थोट्टुमकल अपने समय में पॉपुलर एक्ट्रेसेज में गिनी जाती थीं। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म गजनी थी और पहली फिल्म में ही उन्होंने 100 करोड़ क्लब वाली फिल्मों में आकर इतिहास रच दिया। इसके बाद भी उन्होंने बहुत सी हिट फिल्में दीं लेकिन करियर के पीक पर आके उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया। उनका यह फैसला पूरी इंडस्ट्री के लिए बेहद ही शॉकिंग था। एक्टिंग और फिल्मों के बाद उनकी लव स्टोरी ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं। 

 Asin Thottumkal
 
15 साल की उम्र में शुरू कर दी थी एक्टिंग 
आपको बता दें कि 15 साल से ही आसीन ने इंडस्ट्री में अपना पैर रख दिया था और मलयालम फिल्मों के जरिये हर दिल में उन्होंने अपनी खास जगह बनाई। देखते ही देखते एक समय ऐसा आया कि हर कोई उनका दीवाना बनता गया और वो जल्द ही टॉप एक्ट्रेसेस की सूची में शामिल हो गईं। 2008 में उन्होंने बॉलीवुड में अपना कदम रखा और आमिर खान के साथ गजनी मूवी की। यह मूवी दर्शकों को इतनी पसंद आई की बॉक्स ऑफिस पर इसने 100 करोड़ से भी अधिक कमाई की। मलयालम के बाद बॉलीवुड में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ दी। इसके बाद इन्होने सलमान खान, अजय देवगन और अभिषेक बच्चन के साथ भी काम किया और वो सबसे ज्यादा खास बन गईं।  

पीक पर आकर छोड़ दिया अपना करियर 
हर कोई फेमस होने के बाद बहुत मेहनत करता है। इसी तरह की मेहनत असीन ने भी कि लेकिन जब वो फेमस हुई तो उन्होंने अचानक ही एक्टिंग को अलविदा बोल दिया। बड़े-बड़े लोग उनके साथ मूवी करने को तैयार थे लेकिन यह सब छोड़कर उन्होंने माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी कर ली।  इसके बाद उनका सारा ध्यान अपनी फॅमिली में लग गया और वो नार्मल व्यक्ति की तरफ अपना जीवन जीने लगीं। 

 Asin Thottumkal

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!