मशहूर डायरेक्टर Atlee Kumar ने रिवील किया बेटी का नाम, सोशल मीडिया पर दिखाई पहली झलक...नाम ने खींचा सबका ध्यान

Edited By Updated: 17 May, 2026 02:57 PM

atlee kumar daughter name

Atlee Kumar Daughter Name : साउथ इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार और उनकी पत्नी कृष्णा प्रिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी बेटी का नाम रिवील किया है। बता दें कि उनकी पत्नी प्रिया ने 20 अप्रैल, 2026 को बेटी को जन्म दिया था। जब से ही उनके...

Atlee Kumar Daughter Name : साउथ इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार और उनकी पत्नी कृष्णा प्रिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी बेटी का नाम रिवील किया है। बता दें कि उनकी पत्नी प्रिया ने 20 अप्रैल, 2026 को बेटी को जन्म दिया था। जब से ही उनके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है। करीब 1 महीने के बाद उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है। 

Atlee Kumar Daughter Name

नाम रखा 'Miyou''
एटली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाली है, जिसमें दोनों ने अपनी न्यू बोर्न बेटी का हाथ थामा हुआ है और कैप्शन में लिखा है, ''हमारी मोहब्बत की कला को अब एक नाम मिल गया है- Miyou ।  तुम — खूबसूरती, नज़ाकत और प्यार के साथ, मीर, प्रिया और एटली। 

Atlee Kumar Daughter Name

क्या है Miyou का मतलब ?
 एटली ने अपनी बेटी का बहुत ही यूनिक नाम रखा है। Miyou का मतलब बहुत ही खास है, इसका मतलब है सुंदरता, कोमलता और प्यार। नाम रिवील करते ही हर कोई उन्हें बधाई दे रहे है। 

Atlee Kumar Daughter Name

2014 में हुई थी दोनों की शादी 
20 अप्रैल को एटली और प्रिया दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। दोनों ने साल 2014 में शादी की थी और 8 साल बाद उन्होंने दिसंबर 2022 को पहली प्रेगनेंसी रिवील की थी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!