इंडस्ट्री में एक बार फिर से शोक की लहर, तेलुगू एक्टर Bharath Kanth की सड़क हादसे में मौत

Edited By Updated: 11 May, 2026 11:55 AM

bharath kanth car accident

Telugu Actor Bharath Kanth : इंडस्ट्री में एक बार फिर से चमकता हुआ सितारा बुझ गया। तेलुगू इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर Bharath Kanth की सड़क हादसे में जान चली गई है। यह हादसा हैदराबाद में रविवार सुबह शहर के आउटर रिंग रोड पर एग्जिट नंबर-12 के पास हुआ।

Telugu Actor Bharath Kanth : इंडस्ट्री में एक बार फिर से चमकता हुआ सितारा बुझ गया। तेलुगू इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर Bharath Kanth की सड़क हादसे में जान चली गई है। यह हादसा हैदराबाद में रविवार सुबह शहर के आउटर रिंग रोड पर एग्जिट नंबर-12 के पास हुआ। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। एक तो एक्टर भरत कांत और दूसरा व्यक्ति उनका ही कैमरा मैन था। 

दोनों कार में जा रहे थे और पीछे एक ट्रक ने ऐसी टक्कर मारी कि कार के 10 टुकड़े हो गए। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और 31 साल के भरत कांत और कैमरामैन त्रिलोक की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना की जैसे ही तस्वीर सामने आई तो सबके रोगंटे खड़े हो गए। यह हादसा जब हुआ जब दोनों भरत कांत और त्र‍िलोक आंध्र प्रदेश से वापिस आ रहे थे। जानकारी के मुताबिक सुबह 3:20 बजे यह हादसा हुआ। ट्रक और कार की टक्कर इतनी तेज थी कि बचने के सारे चांस खत्म हो गए। 

कौन थे भरत कांत ?
आपको बता दें सड़क हादसे में जिस व्यक्ति की मौत हुई वो भरत कांत थे। भरत कांत पॉपुलर एक्‍टर, डांसर, यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर थे। 10 साल पहले उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी और इंस्टाग्राम पर कम से कम उनके  40,000 फॉलोअर्स हैं। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!