EPFO New Rules: बिना किसी झंझट के सीधे बैंक अकाउंट में आएगा PF का पैसा, EPFO ला रहा नया स्मार्ट सिस्टम

Edited By Updated: 14 May, 2026 04:41 PM

epfo new rules epfo  is bringing automated final settlement

देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए  EPFO की तरफ से राहत की खबर सामने आई है। EPFO कर्मचारियों के PF को सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करने के लिए इसको पूरी तरह से ऑटोमेटेड बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लागू होने पर कर्मचारियों को अपने PF के पैसे...

नेशनल डेस्कः देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए  EPFO की तरफ से राहत की खबर सामने आई है। EPFO कर्मचारियों के PF को सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करने के लिए इसको पूरी तरह से ऑटोमेटेड बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लागू होने पर कर्मचारियों को अपने PF के पैसे निकालने के लिए लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा, बल्कि PF का सारा पैसा सीधे कर्मचारियों के बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल EPFO 5 लाख रुपये तक के एडवांस क्लेम और कुछ PF सेटलमेंट को ऑटोमेटेड तरीके से कर रहा है। विभाग फाइनल PF सेटलमेंट को भी इससे जोड़ने की योजना बना रहा है। EPFO की इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों को बिना किसी झंझट के PF के पैसे उपलब्ध करवाना है। इसका फायदा लगभग 7 करोड़ PF खाताधारकों को मिलेगा।

EPFO के केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति ने बताया कि EPFO जल्द  ही इस सुविधा को लागू करेगा। उन्होंने बताया कि नौकरी बदलने पर   कर्मचारी का PF अकाउंट भी अपने आप ट्रांसफर हो सकेगा। इसके लिए अलग से आवेदन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी।

EPFO-3.0 के तहत ATM और UPI के जरिए PF के पैसे निकालने की सुविधा भी जल्द शुरु की जाएगी। इसमें खाताधारकों को एक विशेष प्रकार का ATM कार्ड दिया जाएगा, जिससे वे PF का पैसा आसानी से निकाल सकेंगे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!