बॉलीवुड के 'गोल्डन एरा' के दिग्गज अभिनेता का 95 वर्ष की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Edited By Updated: 02 May, 2026 04:51 PM

veteran actor sudesh kumar dhawan passes away at the age of 95

बॉलीवुड के 'गोल्डन एरा' के दिग्गज अभिनेता का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। पृथ्वी थिएटर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुदेश कुमार, राज कपूर के बेहद करीबी माने जाते थे।

Sudesh Kumar Dhawan Death: फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के 'गोल्डन एरा' के दिग्गज अभिनेता सुदेश कुमार धवन का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन की पुष्टि उनकी सुपुत्री मिशिका धवन जमतानी ने की है। मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। 

पृथ्वी थिएटर से राज कपूर तक का सफर 

सुदेश कुमार के अभिनय करियर की नींव प्रसिद्ध 'पृथ्वी थिएटर' में पड़ी थी, जहां उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखीं। यहीं से उनकी मुलाकात 'शोमैन' राज कपूर से हुई। इसके बाद सुदेश कुमार उनके कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बने। सुदेश कुमार सिर्फ पर्दे के सामने ही नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे भी सक्रिय रहे। अभिनय के प्रति उनके जुनून के साथ-साथ फिल्म मेकिंग में भी उनकी गहरी रुचि थी। 

2002 में 'सुर' थी आखिरी फिल्म

सुदेश कुमार ने 1966 की कालजयी फिल्म ‘दो बदन’ में बतौर सहायक निर्देशक (Assistant Director) अपनी सेवाएं दीं। अभिनय के क्षेत्र में 1959 की सुपरहिट फिल्म ‘छोटी बहन’ और 1961 की ‘सारंगा’ जैसी फिल्मों से अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनके करियर की आखिरी फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई ‘सुर’ थी, जिसके बाद उन्होंने अभिनय से दूरी बना ली थी।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!