दिल्ली पर छाया 'भूत बंगला' का जादू, मेकर्स ने की जबरदस्त अंदाज में प्रमोशन की शुरुआत!

Edited By Updated: 10 Apr, 2026 06:15 PM

bhoot bangla trailer trending delhi promotion akshay kumar

'भूत बंगला' अपनी रिलीज के करीब आते-आते लगातार और भी बड़ी और एक्साइटिंग होती जा रही है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च ने लोगों की उत्सुकता को एक अलग ही लेवल पर पहुँचा दिया है, और अब हर कोई इस मजेदार फैमिली एंटरटेनर के लिए तैयार है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 'भूत बंगला' अपनी रिलीज के करीब आते-आते लगातार और भी बड़ी और एक्साइटिंग होती जा रही है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च ने लोगों की उत्सुकता को एक अलग ही लेवल पर पहुँचा दिया है, और अब हर कोई इस मजेदार फैमिली एंटरटेनर के लिए तैयार है। इस हॉरर-कॉमेडी को लेकर बढ़ते क्रेज के बीच, मेकर्स ने दिल्ली से इसका प्रमोशन शुरू कर दिया है और पूरा शहर इसके खुमार में डूबा नजर आ रहा है।

जी हाँ, 'भूत बंगला' का प्रमोशनल सफर दिल्ली से शुरू हो चुका है। 

इसके अलावा, फिल्म को लेकर दीवानगी साफ देखी जा सकती है, जहाँ हाथ में लालटेन लिए अक्षय कुमार के कटआउट्स ने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। ट्रेलर को मीडिया और दर्शकों दोनों से शानदार रिव्यू मिले हैं और यह यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इसने फिल्म के प्रति लोगों के उत्साह को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के एक डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से 'भूत बंगला' पेश की है, जिसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा निर्मित, 'भूत बंगला' के पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल 2026 को रात 9 बजे से सिनेमाघरों में शुरू होंगे।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!