Edited By Prachi Sharma,Updated: 16 May, 2026 01:54 PM

Huma Qureshi 2nd look Cannes 2026 : 12 मई से कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है और लगातार एक के बाद एक बॉलीवुड का सितारा इस इवेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
Huma Qureshi 2nd look Cannes 2026 : 12 मई से कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है और लगातार एक के बाद एक बॉलीवुड का सितारा इस इवेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। हाल ही में हुमा कुरैशी ने अपना दूसरा लुक रिवील किया। पिछले लुक में उन्होंने बोल्ड और क्लासी दिखाया था और अब दूसरे लुक ने उन्होंने इससे बिल्कुल उल्टा किया। सोशल मीडिया पर हुमा ने जो फोटोज पोस्ट की हैं उसमें उन्होंने बनारसी साड़ी पहनी हुई है।
भारतीय नारी की दिखी झलक
अपने दूसरे लुक में हुमा कुरैशी ने बनारसी साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने लैवेंडर कलर की बनारसी साड़ी में कान फिल्म फेस्टिवल में अपना जादू दिखाया। गोल्डन कलर के ब्लाउज के साथ उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट किया।

इन फोटोज के साथ हुमा ने कैप्शन लिखा था - बनारस के घाटों से लेकर फ्रेंच रिवेरा तक। इसी के साथ उन्होंने लिखा एक ऐसा बुना हुआ कपड़ा पहनने में कुछ बेहद खास बात है, जिसे पहनकर ऐसा महसूस होता है मानो उसने सदियों का सफ़र तय किया हो।

मुझे सबसे ज़्यादा यह पसंद है कि यह एक ही समय में दो अलग-अलग दुनियाओं को अपने भीतर समेटे हुए है। एक तरफ़ पारंपरिक बनारसी बुनाई की पुरानी यादें हैं, तो दूसरी तरफ़ ऐसे डिज़ाइन हैं जो आज के ज़माने के और चंचल लगते हैं—जिनमें एक शांत और अप्रत्याशित सा आकर्षण है।
