Edited By Prachi Sharma,Updated: 16 May, 2026 12:15 PM

Huma Qureshi Cannes : हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल से हुमा कुरैशी की पहली लुक सामने आई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के अपने लुक को रिवील किया है। हुमा हमेशा से ही अपने Bossy अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इस बार उन्होंने अपना लुक भी कुछ...
Huma Qureshi Cannes : हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल से हुमा कुरैशी की पहली लुक सामने आई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के अपने लुक को रिवील किया है। हुमा हमेशा से ही अपने Bossy अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इस बार उन्होंने अपना लुक भी कुछ इस तरह ही रखा।
उनके के इस दिलकश अंदाज ने सबका दिल जीत लिया है। इससे पहले हुमा ने 2012 में कान्स में डेब्यू किया था। इसके बाद 2018 और 2019 में भी उन्होंने इस इवेंट में शिरकत की और अब 2026 का उनका लुक सबसे अलग था। उनका लुक हर तरफ चर्चा में बना हुआ है।

इस बार हुमा रेड सी फिल्म फाउंडेशन के ‘Women in Cinema’ गाला इवेंट में शामिल हुईं, जहां उनका बॉसी और ग्लैमरस लुक चर्चा में रहा। उन्होंने ब्लैक कलर का बेहद स्टाइलिश पावर सूट पहना था, जिसकी परफेक्ट फिटिंग और शार्प टेलरिंग ने उनके पूरे लुक को खास बना दिया।

उनके ब्लेजर में चौड़े पफ्ड शोल्डर्स, डीप नेकलाइन और क्लासी डबल-ब्रेस्टेड डिजाइन था, जिसने आउटफिट को बोल्ड और एलीगेंट टच दिया। इसी के साथ उनके हाथ में लेदर का बैग उनके लुक को और भी ज्यादा क्लासी बना रहा है।

हार्ट शेप नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स उनके स्टाइल को और भी आकर्षक बना रहे थे।
काम की बात करें तो हुमा कुरैशी फ़िलहाल अभी सीरीज दिल्ली क्राइम में नजर आई थीं।