Edited By Manisha,Updated: 10 Dec, 2025 01:44 PM

मशहूर निर्देशक–निर्माता जोड़ी अब्बास–मस्तान अपने फ़िल्मों के मेगा ट्विस्ट के लिए पहचानी जाती है। इस चर्चित जोड़ी ने हिन्दी सिनेमा को कुछ बेहतरीन थ्रिलर फ़िल्में दी हैं जो आज भी आइकॉनिक मानी जाती हैं।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मशहूर निर्देशक–निर्माता जोड़ी अब्बास–मस्तान अपने फ़िल्मों के मेगा ट्विस्ट के लिए पहचानी जाती है। इस चर्चित जोड़ी ने हिन्दी सिनेमा को कुछ बेहतरीन थ्रिलर फ़िल्में दी हैं जो आज भी आइकॉनिक मानी जाती हैं। बाज़ीगर, जिसने सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान के करियर में एक बड़ा मोड़ लाया, से लेकर रेस तक, जिसकी कहानी में आए ट्विस्ट किसी ने सोचे भी नहीं थे।
इस जोड़ी ने २०१५ में आई कपिल शर्मा स्टारर किस किसको प्यार करूँ के साथ पहली बार कॉमेडी फ़िल्म में भी हाथ आज़माया था। अब इस फ़िल्म का अगला भाग 12 दिसम्बर 2025 को थिएटर्स में रिलीज़ होने जा रहा है। कॉमेडी का यह तूफ़ान थिएटर्स में आने से पहले, यहाँ हैं अब्बास–मस्तान की पाँच फ़िल्में जिन्हें आपको अभी बिंज वॉच कर लेनी चाहिए।
बाज़ीगर
शाहरुख़ ख़ान, शिल्पा शेट्टी और काजोल अभिनीत यह नियो–नॉयर क्राइम थ्रिलर अब्बास–मस्तान द्वारा निर्देशित थी। यह अ किस बिफ़ोर डाइइंग पर आधारित है, जो 1953 में प्रकाशित आइरा लेविन के इसी नाम के उपन्यास से रूपांतरित की गई थी। यह फ़िल्म उस साल की सबसे सफल फ़िल्मों में से एक बनी और आज तीन दशक बाद भी यह उन थ्रिलर फ़िल्मों में गिनी जाती है जो आपको सिहरन महसूस करवाती हैं।

बादशाह
जॉनर को परिभाषित करने वाली यह क्राइम–कॉमेडी फ़िल्म शाहरुख़ ख़ान और ट्विंकल खन्ना की मुख्य भूमिकाओं वाली है। अमरीश पुरी, राखी गुलज़ार और कई अन्य कलाकार इसमें महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाते हैं। फ़िल्म को इसके मज़ेदार हास्य और साथ–साथ बनाए गए थ्रिल के लिए खूब सराहा गया था, और इसके गाने आज भी ट्रेंड–सेटर्स माने जाते हैं।

अजनबी
कन्सेन्टिंग अडाल्ट्स के अनऑफ़िशियल रूपांतर अजनबी को 2001 की सबसे रोमांचक ऐक्शन–थ्रिलर फ़िल्मों में गिना जाता है। इसमें अक्षय कुमार, बॉबी देओल, करीना कपूर ख़ान और बिपाशा बसु (अपने डेब्यू में) नज़र आई थीं। इसकी कहानी के हैरान कर देने वाले ट्विस्ट और सस्पेंस ने इसे दर्शकों की ऑल–टाइम फ़ेवरिट फ़िल्मों में शामिल कर दिया।

रेस
रेस फ़्रेंचाइज़ की पहली फ़िल्म अब्बास–मस्तान की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली फ़िल्मों में से एक है। सैफ़ अली ख़ान, अक्षय खन्ना, अनिल कपूर, कैटरीना कैफ़, बिपाशा बसु और अमीषा पटेल इस फ़िल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। नियो–नॉयर ऐक्शन–क्राइम–थ्रिलर शैली से जुड़ी यह फ़िल्म अपने ज़बरदस्त ट्विस्ट्स के लिए जानी जाती है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक सीट से बाँधे रखती है।

किस किसको प्यार करूँ
कपिल शर्मा अपने बॉलीवुड डेब्यू में तीन अलग–अलग लड़कियों से रोमांस करते दिखते हैं, और कहानी में मज़ेदार कन्फ़्यूज़न का एक पूरा जाल बन जाता है। यह फ़िल्म सफल रही और इसके बाद इसका एक मज़बूत फ़ैन–बेस बना, जिसके चलते इसका सिक्वल किस किसको प्यार करूँ 2 अब रिलीज़ होने जा रहा है।