शाहरुख खान की ‘किंग’ के पोस्टर पर फिदा हुए सितारे, करीना कपूर से काजोल तक ने लुटाया प्यार

Edited By Updated: 27 Oct, 2026 02:21 PM

celebrities praise shah rukh khan new king poster and release date

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। पोस्टर में शाहरुख का अंदाज पहले से अलग और दमदार नजर आ रहा है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। पोस्टर में शाहरुख का अंदाज पहले से अलग और दमदार नजर आ रहा है। होंठों के बीच गुलाब दबाए उनका बेखौफ लुक फैंस के साथ-साथ फिल्मी सितारों को भी पसंद आ रहा है। पोस्टर रिलीज होने के बाद कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दी और अभिनेता के इस नए अवतार की तारीफ की।

शाहरुख खान के पोस्टर पर महीप कपूर, करीना कपूर, सहर बंबा और जोया अख्तर समेत कई हस्तियों ने प्यार जताया। महीप कपूर ने फायर और हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, जबकि करीना कपूर ने भी हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर अपना उत्साह जाहिर किया। सहर बंबा ने फायर इमोजी के जरिए पोस्टर की तारीफ की। वहीं, फिल्ममेकर जोया अख्तर ने हार्ट, फायर और हार्ट-आई इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी। भूमि पेडनेकर और काजोल भी इस पोस्टर पर प्यार जताने वालों में शामिल रहीं। इन प्रतिक्रियाओं के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

‘किंग’ में शाहरुख खान का यह नया लुक फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स कर रहे हैं। फिल्म एक एक्शन एंटरटेनर है और इसे लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच काफी दिलचस्पी बनी हुई है।

शाहरुख खान की ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के पोस्टर पर सितारों की प्रतिक्रियाओं ने इसकी चर्चा को और बढ़ा दिया है। अब दर्शकों को फिल्म की अगली झलक और शाहरुख के इस नए किरदार से जुड़ी जानकारी का इंतजार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!