‘पहला प्यार दूसरी बार’ के नए पोस्टर्स में दिखी यंग लव की मस्ती, 6 जोड़ियों की केमिस्ट्री ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Edited By Updated: 14 Oct, 2026 05:20 PM

pehla pyaar doosri baar posters reveal six new couples and playful romance

लव फिल्म्स की रोमांटिक कॉमेडी ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के नए पोस्टर्स में छह जोड़ियों की मस्ती, रोमांस और नोकझोंक देखने को मिल रही है। अनुज सैनी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। रोमांस, दोस्ती और मजेदार नोकझोंक से भरपूर फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ने लगी है। थिएटर में फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने छह ऑन-स्क्रीन जोड़ियों के नए पोस्टर्स जारी किए हैं। इन पोस्टर्स में कहीं शरारती अंदाज नजर आ रहा है, तो कहीं रोमांस के साथ हल्की-फुल्की टकरार देखने को मिल रही है। फिल्म के पोस्टर्स का अंदाज आज के युवाओं के रिश्तों और उनकी मस्ती को दर्शाता है। लव फिल्म्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sakshi (@_vaidyasakshi)

छह नए चेहरों की जोड़ियां दिखाएंगी प्यार के अलग-अलग रंग
फिल्म में स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अनुज सैनी ने किया है, जबकि लव रंजन और अंकुर गर्ग इसके सह-निर्माता हैं। नए पोस्टर्स में सभी कलाकारों की जोड़ी को अलग-अलग अंदाज में पेश किया गया है। इनके पोज और एक्सप्रेशन फिल्म की यंग एनर्जी और हल्के-फुल्के रोमांस की झलक देते हैं। मेकर्स ने इन तस्वीरों के जरिए फिल्म के किरदारों और उनके रिश्तों की दिलचस्प केमिस्ट्री को सामने लाने की कोशिश की है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sargun kaur luthra (@sargun_kaur.luthra)

कहीं पिगीबैक पोज, तो कहीं ‘रेड फ्लैग’ पर मजेदार अंदाज
पोस्टर्स में कुणाल वैद और साक्षी वैद्य की जोड़ी पिगीबैक पोज में नजर आ रही है, जो दोनों के बीच मस्ती और शरारत का संकेत देता है। वहीं, अलीशा चोपड़ा और स्पर्श वालिया के पोस्टर में पीले रंग के ‘CAUTION’ टेप का इस्तेमाल किया गया है। यह विजुअल रिश्तों में दिखने वाले रेड फ्लैग को मजेदार अंदाज में पेश करता है। दूसरी ओर, तुषार छिब्बर सरगुन कौर लूथरा को अपने कंधों पर उठाए दिखाई दे रहे हैं। इन पोस्टर्स में हर जोड़ी का अंदाज अलग है, जो फिल्म के रोमांटिक और कॉमेडी से भरे मिजाज को दिखाता है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alisha Chopra (@alishachopra1)

दोस्ती, पहला क्रश और प्यार को दूसरा मौका देने की कहानी
लव रंजन, जहान हांडा और अनुज सैनी की लिखी ‘पहला प्यार दूसरी बार’ एक रोमांटिक कॉमेडी है। फिल्म में दोस्ती, पहले क्रश, रिश्तों की उलझनों और प्यार को एक और मौका देने जैसे पहलुओं को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया जाएगा। नई स्टारकास्ट, म्यूजिक और आज के दौर के रोमांस को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह फिल्म युवाओं के रिश्तों से जुड़ी भावनाओं और अनुभवों को पर्दे पर लाने की कोशिश करेगी। अब देखना होगा कि छह नई जोड़ियों की यह कहानी दर्शकों को कितना पसंद आती है। फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!