एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटेगा Ahaan Panday का जादू, इस बार Sharvari संग लड़ाएंगे इश्क... फिल्म 'बेपरवाह' का पोस्टर रिलीज

Edited By Updated: 26 Oct, 2026 01:04 PM

ahaan panday sharvari beparwah movie

Ahaan Panday Sharvari Movie : अहान पांडे और शरवरी अभिनीत रोमांटिक एक्शन-ड्रामा फिल्म के निर्माताओं ने बताया है कि इस आने वाली फिल्म का नाम 'बेपरवाह' रखा गया है। प्रोडक्शन बैनर यश राज फिल्म्स (YRF) ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टाइटल और एक पोस्टर शेयर...

Ahaan Panday Sharvari Movie : अहान पांडे और शरवरी अभिनीत रोमांटिक एक्शन-ड्रामा फिल्म के निर्माताओं ने बताया है कि इस आने वाली फिल्म का नाम 'बेपरवाह' रखा गया है। प्रोडक्शन बैनर यश राज फिल्म्स (YRF) ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टाइटल और एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें दोनों कलाकार नजर आ रहे हैं।

कैप्शन में लिखा है, "प्यार में बेखौफ... #बेपरवाह, 26 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में। @ahaanpandayy @sharvari @aliabbaszafar #AdityaChopra #AkshayeWidhani

पोस्टर में अहान और शरवरी एक रोमांटिक लेकिन इंटेंस पोज़ में हैं, जहां वे एक-दूसरे के काफी करीब खड़े हैं और उनके माथे आपस में जुड़े हुए हैं। अहान के हाथ में बंदूक है, जबकि शरवरी के पास एक गिटार लटका हुआ है, जो फिल्म में एक्शन, रोमांस और संगीत के मेल का संकेत देता है। फिल्म का टाइटल बोल्ड अक्षरों में लिखा है, जिसके साथ प्यार में बेखौफ (Fearless in Love) टैगलाइन भी दी गई है। इस रोमांटिक एक्शन-ड्रामा फिल्म का निर्देशन अली अब्बास ज़फ़र ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

फिल्म के टीज़र पोस्टर के साथ इसके टाइटल का खुलासा किया गया है। अब इसकी रिलीज में ठीक पांच महीने का समय बचा है। बेपरवाह के जरिए अली अब्बास ज़फ़र की यश राज फिल्म्स में वापसी हो रही है। इससे पहले वे इस बैनर के लिए सुल्तान और 'टाइगर जिंदा है' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं।
आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित 'बेपरवाह' 26 मार्च 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे और बॉबी देओल भी नज़र आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर UK (यूनाइटेड किंगडम) में की गई है।

अली अब्बास जफर की इस फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे विलेन की भूमिका निभाएंगे। पिछले साल 17 नवंबर को यह खबर आई थी कि अहान को अपनी इस फिल्म के लिए रोज़ाना चार से पांच घंटे ट्रेनिंग करनी पड़ रही थी। एक सूत्र ने बताया- अहान सबसे पहले बॉक्सिंग की ट्रेनिंग शुरू करेंगे और फिर स्क्रीन पर अपनी बॉडी बनाने के लिए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और हार्डकोर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करेंगे। उनकी ट्रेनिंग रोजाना लगभग 5 घंटे चलेगी। यह काफी कठिन होगा, लेकिन ज़रूरी है क्योंकि अली उन्हें एक ऐसे युवा लड़के के रूप में पेश करना चाहते हैं, जो अपनी जबरदस्त ताकत से किसी को भी पछाड़ सकता है।
सूत्र ने आगे कहा, “कोई सोच भी नहीं सकता कि अहान इस तरह के आक्रामक अवतार में नजर आ सकते हैं। YRF इस बात को पूरी तरह से गुप्त रखेगा, ताकि जब लोग उनकी नई फ़िल्म की झलक देखें, तो वे उन्हें देखकर हैरान रह जाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!