शादी से पहले ये गलती मत करना...तलाक के बीच Celina Jaitly ने महिलाओं को दी बड़ी सलाह, बोलीं- प्री-नअप जरूर करें

Edited By Updated: 07 Jul, 2026 04:06 PM

celina jaitly

Celina Jaitly :  बॉलीवुड की अभिनेत्री सेलिना जेटली इन दिनों अपने पति के साथ चल रहे तलाक के मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उन्होंने महिलाओं के लिए एक अहम संदेश साझा किया है। सेलिना ने सलाह दी कि जिन महिलाओं के पास अपनी संपत्ति है, उन्हें...

Celina Jaitly :  बॉलीवुड की अभिनेत्री सेलिना जेटली इन दिनों अपने पति के साथ चल रहे तलाक के मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उन्होंने महिलाओं के लिए एक अहम संदेश साझा किया है। सेलिना ने सलाह दी कि जिन महिलाओं के पास अपनी संपत्ति है, उन्हें शादी से पहले प्री-नप यानि विवाह पूर्व क़ानूनी समझौता जरूर करना चाहिए। 

Celina Jaitly

सेलिना की महिलाओं को दी ये सलाह 
एक इंटरव्यू के दौरान सेलिना जेटली ने आरोप लगाया कि उनके पति पीटर ने उन पर अपनी निजी संपत्ति उनके नाम ट्रांसफर करने का दवाब बनाया था।  उनका कहना है कि रिश्ता टूटने की नौबत आने पर उनके पास अपनी संपत्ति नहीं बची। अपने इस अनुभव के आधार पर सेलिना ने महिलाओं को सलाह दी की अगर उनके पास खुद की सम्पति है तो शादी से पहले पहले प्री-नप्शियल एग्रीमेंट जरूर कर लेना चाहिए, ताकि भविष्य में उनके अधिकार सुरक्षित रह सकें।

क्यों जरूरी है प्री-नप ?
सेलिना ने कहा की हर लड़की को शादी से पहले प्री-नअप जरूर करना चाहिए । इसका मतलब हमेशा अपनी प्रॉपर्टी अलग रखें। अंत में पैसा ही काम आता है। सारा प्यार, बच्चे, पति सब धरे के धरे रह जाते हैं। इसी बात का मुझे सबसे ज्यादा दुःख है। 

Celina Jaitly

Celina Jaitly ने लगाए पति पर आरोप
सेलिना जेटली ने ये ब्यान ऐसे समय में दिया है, जब वह अपने पति पीटर हाग के साथ चल रहे तलाक के मामले का सामना कर रही हैं। अभिनेत्री का आरोप है कि उन पर करीब 20 करोड़ रुपए की संपत्ति ट्रांसफर करने का दवाब बनाया गया, जिसके चलते उन्हें अपनी निजी संपत्ति से भी हाथ धोना पड़ा। 

2010 में हुई थी सेलिना की शादी 
आपको बता दें की सेलिना ने 2010 में ऑस्ट्रियाई बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की थी। सेलिना के दो जुड़वां बेटे हैं। नवंबर 2025 में सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ 'घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम' के तहत कानूनी शिकायत दर्ज कराई थी। अभिनेत्री ने उन पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे।
 Celina Jaitly
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!