चांद मेरा दिल का नया गाना ‘खासियत’ का टीज़र रिलीज, अनन्या पांडे-लक्ष्य की लव केमिस्ट्री ने बढ़ाया उत्साह

Edited By Updated: 04 May, 2026 11:42 AM

chand mera dil drops khasiyat teaser

​​​​​​​फिल्म चांद मेरा दिल के बहुप्रतीक्षित तीसरे ट्रैक ‘खासियत’ का टीज़र रिलीज कर दिया गया है। इससे पहले ‘चांद मेरा दिल’ टाइटल ट्रैक और ‘ऐतबार’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्म चांद मेरा दिल के बहुप्रतीक्षित तीसरे ट्रैक ‘खासियत’ का टीज़र रिलीज कर दिया गया है। इससे पहले ‘चांद मेरा दिल’ टाइटल ट्रैक और ‘ऐतबार’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब इस नए गाने की झलक ने फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।

दमदार म्यूजिक टीम का साथ
गाने ‘खासियत’ को सचिन जिगर ने संगीत दिया है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। इस रोमांटिक ट्रैक को राघव चैतन्य और जोनिता गांधी ने अपनी आवाज दी है। मेकर्स के अनुसार पूरा गाना जल्द ही रिलीज किया जाएगा।

इंटेंस लव स्टोरी में दिखेगी नई जोड़ी
फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी। टीज़र में दोनों की केमिस्ट्री काफी इमोशनल और इंटेंस दिखाई दे रही है, जो फिल्म की लव स्टोरी को खास बनाती है। आरव और चांदनी की केमिस्ट्री दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा रही है।

बड़े बैनर और निर्देशन का भरोसा
इस फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। वहीं इसे करण जौहर, अदार पूनावाला और धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। बड़े नामों के साथ फिल्म से काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।

रिलीज डेट और फैंस का रिएक्शन
चांद मेरा दिल 22 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल ‘खासियत’ के टीज़र ने फिल्म के लिए शानदार माहौल तैयार कर दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस इसे इस साल का संभावित चार्टबस्टर बता रहे हैं और गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!