IndiGo में इस्तीफों का दौर जारी: ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ने छोड़ी नौकरी, 3 महीने में दूसरा बड़ा झटका

Edited By Updated: 04 May, 2026 03:56 PM

indigo continues to see resignations global sales head vinay malhotra quits

निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो के वैश्विक बिक्री प्रमुख विनय मल्होत्रा ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एयरलाइंस ने आज शेयर बाजार को बताया कि उन्हें 03 जुलाई की शाम उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया जायेगा। कंपनी के प्रबंध निदेशक राहुल...

IndiGo Leadership Crisis: निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो के वैश्विक बिक्री प्रमुख विनय मल्होत्रा ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एयरलाइंस ने आज शेयर बाजार को बताया कि उन्हें 03 जुलाई की शाम उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया जायेगा। कंपनी के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया को संबोधित अपने त्यागपत्र में श्री मल्होत्रा ने लिखा है कि वह विमानन उद्योग से बाहर सलाहकार की भूमिका में अपना करियर तलाश रहे हैं। 

उन्होंने पिछले चार साल में अपने करियर के दौरान इंडिगो परिवार के साथ काम करने का मौका देने के लिए श्री भाटिया को धन्यवाद दिया और कहा कि वह 03 जुलाई तक नोटिस पीरियड में काम करते रहेंगे। पिछले साल दिसंबर के पहले सप्ताह में इंडिगो के परिचालन में बड़े पैमाने पर व्यवधान के बाद कंपनी के उच्च प्रबंधन में यह दूसरा इस्तीफा है। इससे पहले इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एल्बर्स ने मार्च में 'निजी कारणों से' अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया था। अंतरिम व्यवस्था के तहत श्री भाटिया एयरलाइंस के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 

श्री एल्बर्स सितंबर 2022 से कंपनी के सीईओ थे। दिसंबर के पहले सप्ताह में हजारों की संख्या में कंपनी की उड़ानें रद्द रही थीं जिससे लाखों यात्री प्रभावित हुए थे। देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर हजारों यात्री चेक-इन करने के बाद कई-कई घंटे तक फंसे रहे थे। घरेलू यात्रियों की संख्या के लिहाज से इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से ऊपर है और वह इस समय देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!