वरुण धवन की फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का गाना Wow इस शुक्रवार होगा रिलीज

Edited By Updated: 22 Apr, 2026 02:43 PM

teaser for wow from hai jawani toh ishq hona hai is out

इस फिल्म का गाना Wow इस शुक्रवार को रिलीज होगा। मेकर्स ने इसे एक ग्रैंड और एंटरटेनिंग ट्रैक बताया है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की अपकमिंग फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक ने आते ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है और इसकी कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अब जल्द ही गाना wow रिलीज होने वाली है।

गाने की रिलीज डेट
इस फिल्म का गाना Wow इस शुक्रवार को रिलीज होगा। मेकर्स ने इसे एक ग्रैंड और एंटरटेनिंग ट्रैक बताया है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट
इस फिल्म में शानदार स्टारकास्ट नजर आने वाली है:
वरुण धवन
मृणाल ठाकुर
पूजा हेगड़े

यह फिल्म एक बार फिर वरुण धवन और डायरेक्टर डेविड धवन की जोड़ी को साथ ला रही है। इससे पहले दोनों ने मैं तेरा हीरो और जुड़वा 2 जैसी हिट फिल्में दी हैं।

रिलीज डेट अपडेट
पहले यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदल दी है।
अब यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कैसा है टीजर
टीजर की शुरुआत एक दिलचस्प सीन से होती है, जिसमें दो छोटे बच्चे साथ बैठकर बातचीत करते नजर आते हैं। बातचीत के दौरान दोनों सबसे पहले अपनी-अपनी मां का नाम बताते हैं, लेकिन जब पिता के नाम की बात आती है तो दोनों एक ही नाम बताते हैं। आगे चलकर जब वे अपना बर्थडे शेयर करते हैं तो वह भी समान निकलता है, जिससे उनके मन में यह शक पैदा हो जाता है कि कहीं उनके पापा एक ही व्यक्ति तो नहीं हैं। इसके बाद टीजर में वरुण धवन की पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के साथ मस्ती और रोमांस से भरी झलकियां भी दिखाई जाती हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!