Chand Mera Dil का टीजर रिलीज, Lakshya-Ananya की केमिस्ट्री में दिखा कॉलेज वाला प्यार

Edited By Updated: 07 Apr, 2026 12:05 PM

chand mera dil teaser

Chand Mera Dil Teaser : Karan Johar के Dharma Productions के बैनर तले बनी फिल्म चांद मेरा दिल का टीज़र आउट हो गया है, जिसमें लक्ष्य और अनन्या पांडे की केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। लेकिन इस टीज़र ने प्यार के साथ-साथ कई नई बहसों को भी जन्म...

Chand Mera Dil Teaser : Karan Johar के Dharma Productions के बैनर तले बनी फिल्म चांद मेरा दिल का टीज़र आउट हो गया है, जिसमें लक्ष्य और अनन्या पांडे की केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। लेकिन इस टीज़र ने प्यार के साथ-साथ कई नई बहसों को भी जन्म दे दिया है।

Chand Mera Dil Teaser

प्यार से पागलपन तक का सफर
टीज़र की शुरुआत एक सुरीली धुन और लक्ष्य के उस डायलॉग से होती है जहां वे कहते हैं कि प्यार में थोड़ा पागल होना लाजिमी है। अनन्या (चांदनी) और लक्ष्य (आरव) के बीच की शुरुआती ट्यूनिंग काफी फिल्मी और लेजेंड्री लव स्टोरी वाली लगती है, लेकिन कहानी जल्द ही एक डार्क और ट्रैजिक मोड़ ले लेती है।

Chand Mera Dil Teaser

बोल्ड सीन्स और बढ़ता वायलेंस
फिल्म के विजुअल्स देखकर साफ पता चलता है कि यह एक इंटेंस ड्रामा है।  टीज़र में अनन्या और लक्ष्य के बीच कई किसिंग और बोल्ड सीन्स की भरमार है। टीज़र का अंत काफी चौंकाने वाला है, जहां लक्ष्य का किरदार हिंसक हो जाता है। उन्हें अनन्या को टॉर्चर करते हुए दिखाया गया है, जिसने दर्शकों को फिल्म 'कबीर सिंह' के टॉक्सिक रोमांस की याद दिला दी है।

Chand Mera Dil Teaser

विवादों के घेरे में चांद मेरा दिल
टीज़र रिलीज होते ही आलोचनाओं का सिलसिला भी शुरू हो गया है।  टीज़र के लगभग हर फ्रेम में लक्ष्य को सिगरेट पीते दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर लोग इसे सिगरेट का विज्ञापन तक बता रहे हैं। कई नेटिजन्स ने इसकी तुलना 'सैयारा' से की है और इसे उसका सस्ता वर्जन करार दिया है। लक्ष्य के एग्रेसिव लुक और बर्ताव की तुलना शाहिद कपूर के कबीर सिंह वाले किरदार से की जा रही है।  अनन्या पांडे और लक्ष्य की यह टॉक्सिक प्रेम कहानी 22 मई 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

अब देखना यह होगा कि क्या यह फिल्म दर्शकों को कुछ नया दे पाएगी या सिर्फ पुरानी फिल्मों का मिला-जुला रूप साबित होगी।

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!