Edited By Prachi Sharma,Updated: 16 Jun, 2026 04:28 PM

Cocktail 2 new song : हाल ही में O Romeo में अपनी एक्टिंग का दम दिखाने के बाद, Shahid Kapoor अपनी अगली फिल्म Cocktail 2 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाते हुए मेकर्स ने इसका पहला गाना 'जब तलक' का टीजर रिलीज कर दिया है।
Cocktail 2 new song : हाल ही में O Romeo में अपनी एक्टिंग का दम दिखाने के बाद, Shahid Kapoor अपनी अगली फिल्म Cocktail 2 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाते हुए मेकर्स ने इसका पहला गाना 'जब तलक' का टीजर रिलीज कर दिया है। इस गाने में शाहिद के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिगड़ी जबरदस्त डांस मूव्स करती नजर आ रही है। हालांकि, जहां एक तरफ फैंस शाहिद और कृति की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर तुलना की जंग छिड़ गई है।
तुलना और ट्रोलिंग की वजह
जैसे ही गाने की झलक सामने आई, इंटरनेट यूजर्स ने इसकी तुलना 2012 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कॉकटेल' से करनी शुरू कर दी। लोगों को सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की वो ओरिजिनल वाइब याद आने लगी है। कई यूजर्स कमेंट सेक्शन में 'तुम्हीं हो बंधु' गाने को याद कर रहे हैं और उसे इस नए ट्रैक से कहीं बेहतर बता रहे हैं। कुछ आलोचकों का कहना है कि गाने में कुछ भी नया नहीं है और यह पुरानी फिल्मों के पार्टी सॉन्ग्स जैसा ही लग रहा है। एक यूजर ने तो इसे 'उबाऊ' तक कह दिया। फैंस आज भी पहली 'कॉकटेल' के संगीत और यो यो हनी सिंह के उस दौर के म्यूजिक औरा को मिस कर रहे हैं।

क्या है गाने के टीजर में ?
टीजर में शाहिद, कृति और रश्मिका एक शानदार आउटडोर लोकेशन पर बड़ी भीड़ के साथ पार्टी मोड में दिख रहे हैं। शाहिद कपूर ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "इस समर और भी ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है।
खास बात यह है कि भले ही तुलना की जा रही हो लेकिन शाहिद कपूर के फैंस उनके सिग्नेचर डांस स्टेप्स को देखकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही वायरल हो चुका है और अब जब तलक के साथ मेकर्स इस गर्मी में बॉक्स ऑफिस का पारा बढ़ाने की तैयारी में हैं।
