Edited By Prachi Sharma,Updated: 19 May, 2026 01:36 PM

India’s Got Latent 2 : हाल ही में हुए कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान अलिया भट्ट ने अपने लुक्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी तो वहीं दूसरी तरफ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी खूब किया। इन सब ट्रोलर्स की परवाह न करते हुए आलिया भट्ट फ़िलहाल अपनी आने वाली फिल्म...
India’s Got Latent 2 : हाल ही में हुए कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान अलिया भट्ट ने अपने लुक्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी तो वहीं दूसरी तरफ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी खूब किया। इन सब ट्रोलर्स की परवाह न करते हुए आलिया भट्ट फ़िलहाल अपनी आने वाली फिल्म अल्फा के प्रमोशन में लगी हुई हैं। इसी दौरान फिर से आलिया की एक चौकाने वाले फोटो वायरल हो रही है, जिसमें लोग आलिया को खूब ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल India’s Got Latent के दूसरे सीजन के पहले ही शो में आलिया भट्ट की एंट्री हुई और उसी शो में आलिया और उनकी को-स्टार शरवरी वाघ भी मौजूद हैं। आलिया भट्ट की उपस्तिथि को लेकर लोग उनका बहुत मजाक उड़ा रहे है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला-
समय रैना के शो पर पहुंची आलिया-शरवरी
पहले शो के अचानक बंद होने के बाद पिछले महीने ही समय ने अपने दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया था। समय के फैंस इस शो के लिए काफी उत्तेजित हैं। इसी बीच पहले एपिसोड की तस्वीर वायरल होने के बाद लोगों की Excitement और भी ज्यादा बढ़ गई है। इस शो में गेस्ट के रूप में आलिया भट्ट और उनकी सीओ-स्टार शरवरी यहां मौजूद हैं।
इन फोटोज को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों अपनी आने वाली प्रमोशन के लिए यहां पर आई हैं। इस फोटो में आप देख सकते हैं पैनल पर आलिया भट्ट के साथ, बलराज सिंह घई और स्टैंड-अप कॉमेडियन आशीष सोलंकी बैठे दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अभी यह शो अभी कहीं पर भू अपलोड नहीं हुआ है।
शो में आलिया की एंट्री से लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
आलिया भट्ट की फोटो देखते ही कुछ लोग तो खुश हो गए लेकिन कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। किसी ने कमेंट कर के कहा कि अब ये शो पहले जैसा नहीं रहा, यह भी एक प्रमोशन का अड्डा बन गया है। किसी दूसरे यूजर ने लिखा है कि - अब यहां सिर्फ बॉलीवुड की ही एंट्री होगी।