‘तुम्बाड 2’ टीम ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को खास अंदाज़ में किया बर्थडे विश, सोहम शाह का पोस्ट वायरल

Edited By Updated: 19 May, 2026 06:25 PM

tumbbad 2 team special birthday wish for nawazuddin siddiqui sohum shah post vir

umbbad की जबरदस्त सफलता के बाद अब Tumbbad 2 भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। Tumbbad की जबरदस्त सफलता के बाद अब Tumbbad 2 भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है और माना जा रहा है कि इस बार कहानी पहले से भी ज्यादा डार्क, रहस्यमयी और बड़े स्तर पर दिखाई जाएगी।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बनेंगे ‘तुम्बाड 2’ की दुनिया का हिस्सा
फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि अभिनेता Nawazuddin Siddiqui भी अब ‘तुम्बाड 2’ की रहस्यमयी दुनिया का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उनकी एंट्री की खबर सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। नवाजुद्दीन अपनी दमदार एक्टिंग और अलग अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में दर्शकों को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

सोहम शाह ने खास अंदाज़ में किया बर्थडे विश
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के जन्मदिन के मौके पर अभिनेता और निर्माता Sohum Shah ने उन्हें बेहद खास अंदाज़ में शुभकामनाएं दीं। सोहम शाह ने नवाजुद्दीन के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,
“हैप्पी बर्थडे नवाज भाई! आपके साथ काम करना एक खास सफर है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।”

टीम ने शेयर किया खास वीडियो
सोहम शाह फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो भी शेयर किया, जिसमें ‘तुम्बाड 2’ की कास्ट और क्रू नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तारीफ करते नजर आए। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “हम #Tumbbad के खजाने की तलाश में निकले थे… लेकिन पता चला कि हम तो इतने समय से उसी के साथ काम कर रहे थे।”

‘तुम्बाड’ बन चुकी है कल्ट फिल्म
Tumbbad सिर्फ एक हॉरर फिल्म नहीं रही, बल्कि समय के साथ यह एक कल्ट फिनॉमेनन बन चुकी है। लोककथाओं, रहस्य और हॉरर के अनोखे मिश्रण ने इसे दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई। साल 2024 में हुई इसकी री-रिलीज़ भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार साबित हुई और यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज़ फिल्मों में शामिल रही।

फिल्म के लिए तैयार हो रहा विशाल सेट
हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि ‘तुम्बाड 2’ के लिए लगभग 200 दिनों का शूटिंग शेड्यूल प्लान किया गया है। इसके साथ ही मुंबई में 7–8 एकड़ में फैला एक विशाल शहर जैसा सेट भी तैयार किया जा रहा है, जिससे साफ है कि मेकर्स इस बार बड़े पैमाने पर सिनेमाई अनुभव देने की तैयारी में हैं।

इस साल फ्लोर पर जाएगी फिल्म
Sohum Shah Films और Pen Studios के बैनर तले बन रही ‘तुम्बाड 2’ इस साल के आखिर तक फ्लोर पर जा सकती है। फिल्म को सोहम शाह अपने बैनर के तहत बना रहे हैं, जबकि अनुभवी निर्माता Jayantilal Gada इसकी कमान संभाल रहे हैं। पेन स्टूडियोज़ इससे पहले RRR और Gangubai Kathiawadi जैसी बड़ी फिल्मों को सपोर्ट कर चुका है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!