Edited By Reetu sharma,Updated: 16 May, 2026 03:21 PM

Tips Films की अपकमिंग फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की कहानी को लेकर लगातार कई तरह की गॉसिप और तुलना सामने आ रही थी।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। Tips Films की अपकमिंग फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की कहानी को लेकर लगातार कई तरह की गॉसिप और तुलना सामने आ रही थी, जिसके बाद अब मेकर्स ने खुद सामने आकर पूरी स्थिति साफ कर दी है। फिल्म की टीम ने एक ऑफिशियल पब्लिक नोटिस जारी करते हुए कहा है कि यह फिल्म पूरी तरह ओरिजिनल है और इसका किसी दूसरी फिल्म से कोई संबंध नहीं है।
टिप्स फिल्म्स ने जारी किया पब्लिक नोटिस
Tips Films ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट शेयर करते हुए साफ कहा कि Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai की कहानी और स्क्रीनप्ले पूरी तरह ओरिजिनल है। स्टेटमेंट में लिखा गया कि, 'यह फिल्म बिल्कुल ओरिजिनल स्टोरी और स्क्रीनप्ले पर आधारित है और इसका किसी भी दूसरी फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है।' इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अफवाहों पर काफी हद तक विराम लग गया है।
‘दिल लगाकर बनाई है फिल्म’
अपने नोटिस में Tips Films ने यह भी कहा कि Ramesh Taurani, निर्देशक David Dhawan और पूरी कास्ट-क्रू ने इस फिल्म को बनाने में अपना पूरा दिल लगाया है। मेकर्स ने दावा किया कि दर्शकों को 5 जून को एक “फुल-ऑन फैमिली एंटरटेनर” देखने को मिलने वाला है, जिसमें कॉमेडी, रोमांस और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का होगा।
वरुण धवन के साथ दिखेंगी मृणाल और पूजा
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai में Varun Dhawan लीड रोल में नजर आएंगे। उनके साथ Mrunal Thakur और Pooja Hegde भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। फिल्म को David Dhawan ने डायरेक्ट किया है, जो अपनी कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
5 जून को थिएटर्स में होगी रिलीज
Tips Films की यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को एक बार फिर पुराने मसालेदार बॉलीवुड एंटरटेनमेंट की याद दिलाएगी। फिल्म की स्टारकास्ट और डेविड धवन का नाम सामने आने के बाद से ही इसे लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।