Diljit Dosanjh के Concert में जाने वालों के लिए जरुरी खबर, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की Advisory, इन रास्तों से दी बचने की सलाह

Edited By Updated: 29 Oct, 2026 11:38 AM

delhi traffic advisory on diljit dosanjh concert

30 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया टूर' कॉन्सर्ट के मद्देनजर, ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को वाहनों के लिए रूट डायवर्जन और उपलब्ध रास्तों की जानकारी दी। साथ ही, लोगों को सार्वजनिक परिवहन, खासकर दिल्ली मेट्रो का...

Diljit Dosanjh Concert : 30 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया टूर' कॉन्सर्ट के मद्देनजर, ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को वाहनों के लिए रूट डायवर्जन और उपलब्ध रास्तों की जानकारी दी। साथ ही, लोगों को सार्वजनिक परिवहन, खासकर दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इस कॉन्सर्ट के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को वेन्यू (स्थान) के रूप में चुना गया है।

'X' (ट्विटर) पर एक पोस्ट में, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा- 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट को देखते हुए, दोपहर 1:00 बजे से आधी रात 12:00 बजे तक ट्रैफिक पाबंदियां और रूट डायवर्जन लागू रह सकते हैं। पुलिस ने आगे कहा, "लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास के प्रभावित रास्तों से बचें और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।

Delhi Traffic Advisory on Diljit Dosanjh Concert

पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य रखने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और इलाके में तैनात ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा, "कृपया भीड़-भाड़ से बचने के लिए डायवर्जन के संकेतों और ट्रैफिक निर्देशों का पालन करें।

इस बीच, 30 अक्टूबर को होने वाले इस कॉन्सर्ट के लिए वेन्यू पर 2,000 तक प्राइवेट गार्ड तैनात किए जा सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी में इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों को और सख्त किया जा रहा है। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास वाहनों की आवाजाही पर पाबंदियों के अलावा, सुरक्षा योजना में पैदल चलने वालों के लिए एक विशेष जोन और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था भी शामिल है।

Delhi Traffic Advisory on Diljit Dosanjh Concert

इससे पहले, कॉन्सर्ट के आयोजकों ने स्पष्ट किया था कि कॉन्सर्ट रद्द होने की खबरें गलत हैं। IANS को दिए एक बयान में, 'बुकमायशो लाइव' (BookMyShow Live) ने कहा कि कार्यक्रम के लिए अनुमति को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था, लेकिन इसे 'रद्द' होना नहीं माना जाना चाहिए। आयोजकों ने बताया कि त्योहारी सीजन और सुरक्षा को लेकर बरती जाने वाली अतिरिक्त सावधानी के मद्देनजर, दिल्ली पुलिस ने उन्हें सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन के लिए कुछ और इंतजाम करने को कहा था। बुकमाईशो लाइव ने बताया कि उसने दिल्ली पुलिस के साथ एक सकारात्मक बैठक की, एक विस्तृत योजना पेश की, और अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा और ट्रैफिक से जुड़ी सभी शर्तों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। इसके बाद, कार्यक्रम के लिए अनुमति पर फिर से विचार किया गया और उसे जारी कर दिया गया।

बयान में कहा गया, "हम और दिल्ली पुलिस, कार्यक्रम में आने वालों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी एक अच्छा अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे पहले, ऐसी खबरें आई थीं कि दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!