बेहद फ़िल्मी है Dimple Kapadia की लव स्टोरी, 16 की उम्र में ही 15 साल बड़े राजेश खन्ना से रचाई शादी...फिर Sunny Deol संग चला अफेयर

Edited By Updated: 08 Jun, 2026 03:36 PM

dimple kapadia love story

Dimple Kapadia Love Story : डिंपल कपाड़िया बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने मात्र 16 साल की ऊंट में फिल्म बॉबी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। अपनी बेहतरीन अदाकारी,...

Dimple Kapadia Love Story : डिंपल कपाड़िया बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने मात्र 16 साल की ऊंट में फिल्म बॉबी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। अपनी बेहतरीन अदाकारी, ग्रेसफुल अंदाज और अलग अंदाज और पहचान के कारन उन्होंने लम्बे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज किया और आज भी उनकी लोकप्रियता बरकरार है। 

Dimple Kapadia love story

डिंपल कपाड़िया सिर्फ अपने फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि अपनी निजी और प्रेम जीवन को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रही हैं। उनके 69वें जन्मदिन के मौके पर उनकी लव लाइफ से जुड़े पहलुओं पर एक नजर डाली जा रही है। 

15 साल बड़े सुपरस्टार राजेश खन्ना से की शादी
साल 1973 में डिंपल ने अपने से लगभग 15 साल बड़े सुपरस्टारराजेश खन्ना से शादी करके सबको हैरान कर दिया था। उस समय वह केवल 16 साल की थी, जबकि राजेश खनन की उम्र 31 साल थी। खबरों के मुताबिक दोनों पहली बार अहमदाबाद के नवरंगपुरा स्पोर्ट्स क्लब में हुई थी, जहां राजेश खन्ना एक इवेंट में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। वहीं पहली मुलाकात में ही राजेश खन्ना, डिंपल की ओर आकर्षित हो गए थे।

Dimple Kapadia love story

इसके बाद से ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों ने करीब तीन सालों तक एक-दुसरे को डेट किया और 1973 में शादी कर ली। शादी के बाद उनकी 2 बेटियां हुई और इसके बाद दोनों के रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई। 

बेटियों के साथ डिंपल कपाड़िया ने छोड़ा राजेश खन्ना का घर
दोनों की शादी में जब परेशानियां आने लगीं तो डिंपल ने अपनी दोनों बेटी के संग राजेश का घर छोड़ दिया हालाँकि इस बीच डिंपल ने उनको तलाक नहीं दिया था, बस अलग रहने लगीं। जब राजेश खन्ना को कैंसर हुआ, तब से दोनों साथ आ गए और अंत समय में डिंपल ने राजेश की खूब सेवा की। 

Dimple Kapadia love story

सनी देओल के साथ भी चला अफेयर 
ग्लैमर की दुनिया में हर किसी की एक अलग खानि होती है। इसी तरह जब डिंपल राजेश से अलग रहने लग गईं तो उनका नाम मशहूर एक्टर  सनी देओल के साथ जुड़ने लगा। दोनों ने साथ में खूब फिल्में और उस समय में अखबारों में भी दोनों के चर्चे होते थे। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!