Edited By Prachi Sharma,Updated: 16 Jul, 2026 01:31 PM

Priyanka Chopra and Nick Jonas Love Story : अपनी मेहनत के बलबूते पर प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बहुत नाम कमाया है। प्रियंका चोपड़ा को ग्लोबल आइकॉन बोला जाता है। उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी किसी फ़िल्मी स्क्रिप्ट...
Priyanka Chopra and Nick Jonas Love Story : अपनी मेहनत के बलबूते पर प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बहुत नाम कमाया है। प्रियंका चोपड़ा को ग्लोबल आइकॉन बोला जाता है। उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी किसी फ़िल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। आज भी प्रियंका और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की प्रेम कहानी आज भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। हाल ही में हुए एक पॉडकास्ट के दौरान निक और प्रियंका ने पहली बार अपने रिश्ते से जुड़े कुछ अनसुने किस्से शेयर किए, जो बहुत ही कम लोगों को पता है। सबसे पहले बातचीत के दौरान निक ने वो मैसेज दिखाया जो उन्होंने प्रियंका को किया था और यहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। तो चलिए जानते हैं-
निक ने भाई केविन जोनास ने की थी मदद
पॉडकास्ट के दौरान निक जोनास ने अपनी और प्रियंका चोपड़ा की पहली ऑनलाइन बातचीत का स्क्रीनशॉट भी दिखाया। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच बातचीत की शुरुआत कैसे हुई। निक के मुताबिक, उनके बड़े भाई केविस जोनास ने उन्हें प्रियंका के लोकप्रिय टीवी शो 'क्वांटिको के बारे में बताया था। इसके बाद निक की नजर एक बिलबोर्ड पर शो के पोस्टर पर पड़ी। प्रियंका से प्रभावित होकर वह घर पहुंचे और बिना देर किए उन्हें इंस्टाग्राम पर पहला डायरेक्ट मैसेज भेज दिया। यही मैसेज आगे चलकर दोनों की दोस्ती और फिर प्यार की शुरुआत बना।
निक जोनास ने बताया कि एक दिन सनसेट बुलेवार्ड से गुजरते समय उनकी नजर प्रियंका चोपड़ा के एक बड़े बिलबोर्ड पर पड़ी। इसके बाद उनके मन में प्रियंका से संपर्क करने का विचार आया। उन्होंने तुरंत जाकर यह देखा कि क्या प्रियंका उन्हें ट्विटर पर फॉलो करती हैं। यह देखकर वह हैरान रह गए कि प्रियंका पहले से ही उन्हें फॉलो कर रही थीं। इसके बाद निक ने बिना कोई देर किए उन्हें अपना पहला मैसेज भेज दिया, जिसके आगे जाकर दोनों के प्यार की शुरुआत की।

निक के क्या किया था प्रियंका को पहला मैसेज
पॉडकास्ट के दौरान निक ने खुद उस चैट का स्क्रीनशॉट सबके सामने दिखाया। इसमें निक ने प्रियंका को लिखा था की 'हैलो, मैंने कुछ लोगों से सुना है कि हमें मिलना चाहिए। मैं भी उन लोगों की बात से पूरी तरह सहमत हूं। क्या आप जल्द ही कभी लॉस एंजिल्स आ रही हैं ?'
प्रियंका चोपड़ा की तरफ से मिला था यह जवाब
इसके बाद प्रियंका ने लिखा, 'हे, ग्राहम ने मुझे तुम्हारे बारे में काफी कुछ बताया है। चलो फोन पर टेक्स्ट करते हैं, वो ज्यादा प्राइवेट रहेगा क्योंकि मेरी टीम भी इस सोशल मीडिया अकाउंट को एक्सेस कर सकती है।
पॉडकास्ट के दौरान इस चैट को पढ़ते हुए दोनों जोर-जोर से हसने लगे।
