Edited By Prachi Sharma,Updated: 01 Jun, 2026 12:55 PM

Dua Lipa Wedding : दुनियाभर में अपनी आवाज का जादू चलाने वाली पॉप स्टार Dua Lipa ने ब्रिटिश एक्टर Callum Turner के साथ शादी कर ली है। आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके है। रिपोर्ट्स के मितबिक, दोनों ने लंदन में बेहद निजी समारोह में शादी की, जिसकी...
Dua Lipa Wedding : दुनियाभर में अपनी आवाज का जादू चलाने वाली पॉप स्टार Dua Lipa ने ब्रिटिश एक्टर Callum Turner के साथ शादी कर ली है। आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके है। रिपोर्ट्स के मितबिक, दोनों ने लंदन में बेहद निजी समारोह में शादी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इस खबर से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
सामने आई तस्वीरों में नवविवाहित जोड़ा अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ वेडिंग वेन्यू से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुआ लीपा ने मशहूर डिज़ाइनर Daniel Roseberry द्वारा तैयार किया गया Schiaparelli का खास couture आउटफिट पहना था। अपने लुक को उन्होंने मैचिंग ग्लव्स, Christian Louboutin की हील्स और एक स्टाइलिश सफेद हैट के साथ पूरा किया। वहीं दूसरी तरफ अगर उनके पति की बात की जाए तो उन्होंने नेवी ब्लू सूट पहना हुआ था, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे थे।

करीब आधे घण्टे तक यह समारोह में केवल परिवार और खास दोस्तों को ही शामिल किया गया था। शादी के बाद मौजूद मेहमानों ने कपल को शुभकामनाएं दी और दोनों ने अपने नए जीवन की शुरुआत की।
आपको बता दें कि यह सिर्फ अभी कानूनी विवाह समारोह था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों आने वाले दिनों में इटली में बहुत ही ग्रैंड वेडिंग करेंगे। इसके लिए 17वीं सदी की ऐतिहासिक संपत्ति Villa Valguarnera को चुना गया है। वहीं मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था Villa Igiea होटल में की गई है, जहां से समुद्र का शानदार नजारा दिखाई देता है।
