Ekta Kapoor की जिस पर पड़ी नजर, वो बन गया स्टार ! टीवी से लेकर फिल्मों तक इन लोगों की चमकाई किस्मत

Edited By Updated: 07 Jun, 2026 04:35 PM

ekta kapoor stars

Ekta Kapoor Stars : टेलीविज़न इंडस्ट्री की सबसे सफल इंडस्ट्री और चर्चित प्रोड्यूसर्स में शुमार एकता कपूर अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपने दमदार विजन और अलग सोच के बल पर उन्होंने टीवी की दुनिया में एक खास पहचान बनाई है। पारिवारिक ड्रामों से लेकर...

Ekta Kapoor Stars : टेलीविज़न इंडस्ट्री की सबसे सफल इंडस्ट्री और चर्चित प्रोड्यूसर्स में शुमार एकता कपूर अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपने दमदार विजन और अलग सोच के बल पर उन्होंने टीवी की दुनिया में एक खास पहचान बनाई है। पारिवारिक ड्रामों से लेकर सुपरनैचुरल शोज तक, एकता ने ऐसे कई कार्यक्रम दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। 

हालाँकि उनकी पहचान सिर्फ बेहतरीन शोज बनाने तक सीमित नहीं है। एकता कपूर ने इंडस्ट्री को कई ऐसे कलाकार दिए हैं, जो आज टीवी और बॉलीवुड के बड़े सितारें बन चुके हैं। नए टैलेंट को पहचानने और उन्हें सही मंच देने की उनकी क्षमता ने कई कलाकारों के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिनकी सफलता के पीछे एकता कपूर का अहम योगदान रहा है। 

 विद्या बालन 
विद्या बालन को आज कौन नहीं जानता। एकता कपूर के सीरियल हम पांच से विद्या बालन को पहचान मिली थी। इसके बाद इन्होने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। 

Ekta Kapoor stars

 सुशांत सिंह राजपूत 
चाहे आज सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं हैं लेकिन आज भी वो लोगों के दिलों में बसते हैं। एकता कपूर के सीरियल पवित्र रिश्ता से सुशांत सिंह को लोकप्रियता मिली थी। 

Ekta Kapoor stars

 राजकुमार राव
एकता कपूर ने राजकुमार राव की अभिनय प्रतिभा को काफी पहले ही पहचान लिया था। उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में उनके साथ काम किया और उन्हें एक बेहतरीन कलाकार के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।

Ekta Kapoor stars

मौनी रॉय 
एकता कपूर के सीरियल नागिन से मौनी रॉय को घर-घर में पहचान मिली। इस सीरियल की वजह से आज उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। 

Ekta Kapoor stars

राधिका मदान 
मेरी आशिकी तुम से ही से राधिका ने अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन आज बॉलीवुड में भी उनकी अच्छी खासी पहचान है। यह मुमकीन हो पाया तो सिर्फ एकता कपूर की वजह से। 

 प्राची देसाई 
फिलहाल प्राची अपनी फिल्मों से दूर हैं लेकिन उन्होंने भी अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के सीरियल कसम से से की थी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!