शादी के बाद रोमांस खत्म हो जाता है...3 बच्चों की मां बनने के बाद Farah Khan ने बताया कैसा है पति Shirish Kunder संग उनका रिश्ता

Edited By Updated: 27 Jun, 2026 03:22 PM

farah khan relationship

Farah Khan : फराह खान को कौन नहीं जानता होगा, उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्म दी हैं और अब वो अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए बड़े-बड़े सितारों के घर की सैर कराती हैं। हाल ही में फराह खान शेखर सुमन के टॉक शो में पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने अपने...

Farah Khan : फराह खान को कौन नहीं जानता होगा, उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्म दी हैं और अब वो अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए बड़े-बड़े सितारों के घर की सैर कराती हैं। हाल ही में फराह खान शेखर सुमन के टॉक शो में पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी बहुत सी बातें सांझा की। 

 Farah Khan Relationship

असली जुनून डेटिंग में होता है 
इस शो पहुंचकर फराह खान ने लव लाइफ से जुड़ी बातें की उन्होंने बताया कि रोमांस जैसी चीजें शादी के बाद ज्यादा दिन नहीं चलतीं। जब आप किसी को डेट कर रहे होते हो, वो समय कुछ और होता है। उस समय आपको दूसरे व्यक्ति से बहुत कुछ चाहिए होता है लेकिन जब वो चीज आपको मिल जाती है तो उसकी एहमियत खत्म हो जाती है। अब मेरा भी हाल कुछ ऐसा ही है, मैं अपने पति को अब एक पिता की नजर से देखती हूं। वो बहुत समझदार हैं, उनके बिना हमारा घर नहीं चल सकता और न मैं उनके बिना रह सकती हूँ। 

इसके बाद उन्होंने अपनी पति की तारीफ करते हुए बताया कि अक्सर लोग मुझसे पूछते कि आपके बच्चे इतनी बढ़िया यूनिवर्सिटीज़ में कैसे पढ़ते हैं, उनको एडमिशन कैसे मिली तो मेरा एक ही जवाब होता है कि इन सब की जिम्मेदारी बच्चों के पिता की है। 

 Farah Khan Relationship

 अकेले समय बिताना पसंद करते हैं शिरीष 
इसी के साथ फराह खान ने कहा कि मेरे पति को अकेले रहना पसंद है क्योंकि ज्यादातर समय वो स्क्रिप्ट लिखते रहते हैं। फराह खान ने हंसते हुए एक मजेदार किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि अब उनके बेटे और पति शिरीष कुंदर की हाइट लगभग एक जैसी हो गई है। ऐसे में अगर रात के समय कोई उनके बेडरूम में आता है, तो वह कई बार समझ नहीं पातीं कि सामने शिरीष हैं या उनका बेटा। हालांकि, जब वह शख्स उन्हें गले लगाता है, तभी उन्हें एहसास होता है कि वह उनका बेटा है।

 Farah Khan Relationship

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!