Edited By Prachi Sharma,Updated: 23 Aug, 2026 07:26 PM

Govinda Marriage Rumours : सोशल मीडिया पर अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर चल रही अफवाहों और गुमराह करने वाली खबरों के बीच, उनकी तरफ से एक पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। इसमें नेटिजन्स, मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और...
Govinda Marriage Rumours : सोशल मीडिया पर अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर चल रही अफवाहों और गुमराह करने वाली खबरों के बीच, उनकी तरफ से एक पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। इसमें नेटिजन्स, मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कंटेंट क्रिएटर्स को चेतावनी दी गई है कि वे गोविंदा या उनके परिवार से जुड़ी कोई भी गलत, मानहानि करने वाली, दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत या बिना पुष्टि वाली सामग्री प्रकाशित या साझा न करें।
यह नोटिस गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की राखी सावंत के साथ हुई बातचीत के वायरल होने के एक दिन बाद जारी किया गया। बातचीत में सुनीता ने दावा किया कि उन्होंने तलाक की अर्जी इसलिए वापस ले ली थी क्योंकि गोविंदा अभिनेत्री रानी स्वर्णकार से शादी करना चाहते थे।
गोविंदा द्वारा जारी नोटिस में खास तौर पर फोटो, वीडियो, ऑडियो, मॉर्फ्ड इमेज, डीपफेक और AI का इस्तेमाल करके बनाए गए किसी भी अन्य सिंथेटिक कंटेंट का जिक्र किया गया है।
गोविंदा ने इस नोटिस के जरिए कहा है कि उन्होंने किसी को भी AI या डिजिटल तकनीक के जरिए अपनी आवाज, छवि, पहचान या निजी/पारिवारिक जीवन से जुड़ी कोई भी सामग्री बनाने, उसमें बदलाव करने या उसका इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी है। नोटिस के अनुसार, मानहानि, निजता के उल्लंघन, पहचान के दुरुपयोग और साइबर अपराध से संबंधित कानूनों के तहत आरोपी के खिलाफ दीवानी और आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में भारतीय न्याय संहिता, 2023 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत विभिन्न प्रावधानों का भी जिक्र है।
गोविंदा ने दोषी पाए जाने वालों से 100 करोड़ रुपये तक का दावा करने की चेतावनी दी है। इसके अलावा, अभिनेता कानून के अनुसार उनके बैंक खातों के खिलाफ कार्रवाई करने, संपत्ति के लेन-देन पर रोक लगाने, पासपोर्ट जब्त करने और अन्य कानूनी उपाय करने के लिए अदालत के आदेश भी मांग सकते हैं।
साथ ही, गोविंदा से जुड़ी गुमराह करने वाली या गलत सामग्री जानबूझकर फैलाने के आरोपी YouTube चैनलों और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है।
अपने पिछले अनुभवों का जिक्र करते हुए, गोविंदा ने चिंता जताई है कि उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए सुनियोजित तरीके से अफवाहें फैलाई जा सकती हैं। इस पब्लिक नोटिस के जरिए गोविंदा का मकसद सोशल मीडिया पर अपने निजी मामलों के बारे में बिना पुष्टि वाली खबरों या बिना जांचे-परखे अफवाहों के प्रसार को रोकना है।