बेटी की उम्र की लड़की को साथ लेकर घूम रहा है, उसको शर्म आनी चाहिए ... Govinda को रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग देख भड़की Sunita Ahuja

Edited By Updated: 14 Aug, 2026 06:23 PM

govinda rumored girlfriend

Sunita Ahuja on Govinda : अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रूपा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में उनके साथ नई अभिनेत्री कोमल रानी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। कोमल इसी फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपने डेब्यू करने जा रही हैं। इसी बीच...

Sunita Ahuja on Govinda : अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रूपा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में उनके साथ नई अभिनेत्री कोमल रानी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। कोमल इसी फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपने डेब्यू करने जा रही हैं। इसी बीच गोविंदा और कोमल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी इस नाराजगी जाहिर करते हुए अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 

रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए गोविंदा तो भड़की सुनीता 
गोविंदा काफी लंबे समय के बाद फिल्म रूपा के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अपनी इस फिल्म से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा की थीं। फिल्म में उनके साथ नई अभिनेत्री कोमल रानी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इसी बीच के अफेयर की खबरों ने भी बी-टाउन में खूब चर्चा बटोरी है। डेटिंग की अफवाहों के बीच गोविंदा और कोमल को एक साथ स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

उसे थोड़ी शर्म आनी चाहिए 
जैसे ही गोविंदा की वीडियो वायरल हुई तो इस बारे में उनकी पत्नी सुनीता से सवाल किया गया तो उन्होंने काफी तल्ख टिप्पणी की। दरअसल पैपराजी ने सुनीता से पूछा, गोविंदा प्रमोशन कर रहे है मोवी का कोमल रानी के साथ। इस पर सुनीता आहूजा ने कहा, फिल्म बननी भी तो चाहिए प्रमोशन के लिए। प्रमोशन फिल्म बनने के बाद होता है। ये बिना फिल्म के ही प्रमोशन कर रहे हैं। क्या बोलने का। बेटी की उम्र की लड़की को ले लेकर घूम रहा है। शर्म तो आनी चाहिए। कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए। 

रूमर्ड गर्लफ्रेंड को कसा तंज- कपड़े तो ढंग के पहनो
बिना किसी का नाम लिए सुनीता आहूजा ने गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड को तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी का शुगर डैडी इतना अमीर है तो उसे कम से कम अच्छे और ढंग के कपड़े पहनने चाहिए। सुनीता ने आगे कहा कि वे लोग किस तरह के स्टाइल के साथ रहते हैं, ये देखा जाना चाहिए। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!