Edited By Prachi Sharma,Updated: 02 Aug, 2026 01:26 PM

Hardik Pandya in Venkateswara Mandir : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार हार्दिक पंड्या, जो IPL 2026 के बाद से अब तक मैदान में वापसी नहीं कर पाए हैं, शनिवार 2 अगस्त की सुबह अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ आंध्र प्रदेश के प्रसिद्द मंदिर श्री वेंकटेश्वर...
Hardik Pandya in Venkateswara Mandir : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार हार्दिक पंड्या, जो IPL 2026 के बाद से अब तक मैदान में वापसी नहीं कर पाए हैं, शनिवार 2 अगस्त की सुबह अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ आंध्र प्रदेश के प्रसिद्द मंदिर श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे। इस दौरान हार्दिक का बदला हुआ लुक सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया। इस दौरान उन्होंने सफ़ेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था और इसी के साथ सबसे खास बात थी उनका मुंडा हुआ सिर। दोनों ने मंदिर में आयोजित सुप्रभातम सेवा में हिस्सा लिया और भगवान वेंकेटेश्वर का आशीर्वाद लिया। उनकी इस धार्मिक यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
अपनी गर्लफ्रेंड संग भक्ति में लीन दिखे हार्दिक पांड्या
हार्दिक पंड्या मौजूदा समय के विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं। हालांकि, अपने करियर में उन्हें कई बार गंभीर चोटों का सामना करना पड़ा है, जिसकी वजह से लंबे समय तक मैदान से दूर भी रहना पड़ा। तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन के दौरान हार्दिक पारंपरिक सफ़ेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए। इसी के साथ उनका सिर भी मुंडा हुआ था और माथे पर भी तिलक लगा था। उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी मौजूद थीं। दोनों ने मंदिर में भगवान के दर्शन किए, विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
हार्दिक पर टिकी हैं सबकी नजरें
साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और हार्दिक पंड्या इस योजना का अहम हिस्सा माने जा रहे हैं।
हालांकि चोट के कारण वह हाल की कुछ सीरीज का हिस्सानहीं बन सके। अब क्रिकेट फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यदि वह फिटनेस टेस्ट में सफल रहते हैं तो सितंबर में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से मैदान पर वापसी कर सकते हैं।