शादी के 11 साल बाद रिश्ते में आई दरार, 8 महीनों से अलग रह रहे पॉपुलर टीवी कपल Himanshu-Amrita, क्या हो जाएगा तलाक ?

Edited By Updated: 04 Aug, 2026 05:17 PM

himanshu amruta divorce rumours

Himanshu-Amrita Divorce : टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा अपनी शानदार बॉन्डिंग की वजह से हमेशा फैंस के बीच लोकप्रिय रहे हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स और खबरों के...

Himanshu-Amrita Divorce : टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा अपनी शानदार बॉन्डिंग की वजह से हमेशा फैंस के बीच लोकप्रिय रहे हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स और खबरों के मुताबिक दोनों करीब 18 महीनो से अलग रह रहे हैं। फिलहाल, दोनों ने अपने रिश्ते, अलगाव या तलाक की खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और न ही इन अटकलों की पुष्टि हुई है। 

डेढ़ साल से अलग रह रहे अमृता और हिमांशु
आपको बता दें कि कपल अमृता और हिमांशु पिछले करीब डेढ़ साल से अलग-अलग घरों में रह रहे हैं। हालांकि, इस दूरी को उनके रिश्ते के अंत के तौर पर नहीं देखा जा रहा है। 

 रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया कि दोनों के बीच अब भी अच्छे संबंध हैं और उनके रिश्ते में किसी तरह की कड़वाहट नहीं है। सूत्र का कहना है कि अलग रहने के बावजूद दोनों ने न तो तलाक लेने के फैसला किया है और न ही आधिकारिक तौर पर अलग होने की कोई प्रक्रिया शुरू की है। इसलिए फ़िलहाल उनके तलाक या सेपरेशन की खबरों की पुष्टि नहीं हुई है।

पिछले काफी समय से दोनों के रिश्ते को लेकर बहुत सी बातें उड़ रही थीं। ऐसा इस वजह से क्योंकि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-साथ पोस्ट करना बंद कर दिया था। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है, दोनों ने इस बात को लेकर बोल दिया था कि ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने बोला कि हम अभी भी शादीशुदा हैं। इसके अलावा हम अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ भी नहीं बोलना चाहते हैं। 

ट्रोलर्स पर भड़के थे अमृता और हिमांशु 
कुछ समय पहले अमृता खानविलकर ने सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को करारा जवाब भी दिउआ था। दरअसल, हाउस वार्मिंग सेरेमनी में हिमांशु मल्होत्रा के नजर नहीं आने पर कई यूजर्स ने उनसे सवाल किए थे। इस पर अमृता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि क्या सिर्फ पति ही सब कुछ होता है ? उनके माता-पिता, भाई-बहन और बाकि परिवार का भी उतना ही महत्व है। 

इसी के साथ हिमांशु मल्होत्रा ने भी उन चर्चाओं पर सफाई थी थी, जिनमें कहा था कि अमृता ने उन्हें सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया है। उन्होंने कहा था कि यह घटना काफी पुरानी है और अचानक हुई थी इसलिए इसे उनके रिश्ते की मौजूदा स्थिति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

हालांकि, हाल ही में सामने आई अलग रहने की खबरों पर अब तक न तो अमृता और न ही हिमांशु ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है।

2015 में हुई थी दोनों की शादी 
आपको बता दें कि 2004 में दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। 2015 में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दोनों को साथ मे नच बलिए 7 में देखा गया। इस दौरान उन्होंने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!