जब शादी करनी होगी, कर लूंगी...Aly Goni से शादी के सवाल पर भड़की Jasmin Bhasin, कहा- अपने काम से काम रखो

Edited By Updated: 26 Jul, 2026 05:38 PM

jasmin bhasin aly goni

Jasmin Bhasin and Aly Goni marriage : टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल जैस्मिन भसीन और अली गोनी अपनी शानदार बॉन्डिंग की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। दोनों काफी समय में रिलेशनशिप में हैं और उनके फैंस बेसब्री से उनकी शादी का इन्तजार कर रहे हैं।

Jasmin Bhasin and Aly Goni marriage : टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल जैस्मिन भसीन और अली गोनी अपनी शानदार बॉन्डिंग की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। दोनों काफी समय में रिलेशनशिप में हैं और उनके फैंस बेसब्री से उनकी शादी का इन्तजार कर रहे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर अक्सर उनसे शादी को लेकर सवाल पूछे जाते हैं। कई बार अली गोनी की पोस्ट पर भी  यूजर्स जानना चाहते हैं कि दोनों आखिर कब शादी करेंगे। हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान जैस्मिन भसीन से भी इसी बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बिना किसी झिझक के बेहद स्पष्ट और बेबाक अंदाज में अपना जवाब दिया। 
 
शादी के सवालों जैस्मिन का फूटा गुस्सा 
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान जैस्मिन से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि- आपको इससे क्या लेना-देना है? न आपको कैटरिंग का बिल भरना है और न ही शादी का डेकोरेशन करना है. आपको क्या मतलब है? जब करेंगे, तब कर लेंगे। आप अपने काम से काम रखिए. मुझे यही लगता है कि आपको इसकी क्या पड़ी है ? आप अपना काम देखिए। हम जब शादी करेंगे, तब सबको पता चल जाएगा। 

इसके बाद जैस्मिन ने बोला कि उनकी निजी जिंदगी के फैसलों से किसी और का कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए। उनके मुताबिक, लोगों ने अब शादी को लेकर सवाल पूछना एक आदत बना लिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि इस तरह के सवाल उनसे पूछकर उन्हें असहज किया जा सकता है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। जैस्मिन ने साफ़ किया कि वह और अली जानबूझकर इस विषय पर सार्वजानिक रूप से ज्यादा बात नहीं करते और यह उनका सोच-समझकर लिया गया फैसला है। ऐसे सवाल उन्हें परेशान नहीं करते। 

अपनी शादी को लेकर बोलीं ये बातें 
बातचीत के दौरान जैस्मिन ने हसते हुए कहा की कभी-कभी उन्हें लगता है कि शायद कुछ लोग अपनी शादीशुदा जिंदगी से संतुष्ट नहीं है इसलिए वे बार-बार दूसरों की शादी को लेकर सवाल करते रहते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनसे पूछते हैं कि शादी कब रही हैं, तो उन्हें हंसी आती है और वह भी हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब देती हैं। 

इसके बाद आगे एक्ट्रेस ने साफ़ किया कि जब भी वह और अली शादी करेंगे, इसकी जानकारी सभी को अपने आप मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह उनकी निजी जिंदगी का फैसला है और इसमें किसी दूसरे की दखल की जरुरत नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह और अली दोनों कलाकार हैं और चाहते हैं कि लोग उन्हें उनकी प्रोडक्शन उपलब्धियां और मेहनत के लिए पहचानें, न कि सिर्फ उनकी निजी जिंदगी या शादी की चर्चाओं की वजह से। 

 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!