Edited By Prachi Sharma,Updated: 02 Aug, 2026 06:29 PM

Hrithik Roshan : आए दिन बॉलीवुड का कोई न कोई कलाकार अपने प्रॉपर्टी को या तो बेच रहा है या फिर किराए पर दे रहा है। अब हाल में ही ऋतिक रोशन ने भी कुछ ऐसी ही डील की हैं। उन्होंने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित अपने करीब 6000 वर्ग फुट ऑफिस स्पेस को...
Hrithik Roshan : आए दिन बॉलीवुड का कोई न कोई कलाकार अपने प्रॉपर्टी को या तो बेच रहा है या फिर किराए पर दे रहा है। अब हाल में ही ऋतिक रोशन ने भी कुछ ऐसी ही डील की हैं। उन्होंने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित अपने करीब 6000 वर्ग फुट ऑफिस स्पेस को पांच साल के लिए किराए पर दे दिया है। सी.आर.ई मैट्रिक्स द्वारा यह जानकारी प्राप्त हुई है।
हर महीने मिलेंगे इतने लाख रुपए
आपको बता दें की ऋतिक रोशन को इसके हर महीने के 17 लाख रुपये मिलेंगे। आपको बता दें की ऋतिक रोशन की यह प्रॉपर्टी कुल सात यूनिट्स में फैली हुई है और इसका क्षेत्रफल करीब 6,000 वर्ग फुट है। इसी के साथ पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी। दस्तावेजों के अनुसार, इस ऑफिस के किराएदार ने इसके
68 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा कराई है।
2031 तक चलेगा यह एग्रीमेंट
आपको बता दें की इस ऑफिस की डील 29 जून, 2026 को हुई थी और 1 अप्रैल, 2026 से इसकी शुरुआत हुई थी और यह 31 मार्च, 2031 तक चलेगी।

तीन सालों बाद बढ़ जाएगा किराया
लीज एग्रीमेंट के मुताबिक, 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2029 तक यानी शुरुआती तीन वर्षों के दौरान मासिक किराया 17 लाख रुपये रहेगा। इसके बाद 1 अप्रैल 2029 से 31 मार्च 2031 तक बचे हुए दो वर्षों के लिए किराए में बढ़ोतरी की जाएगी और यह बढ़कर 19.55 लाख रुपये प्रति माह हो जाएगा।
ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट
ऋतिक रोशन के काम की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फील अल्फा में आलिया भट्ट के साथ देखा गया था। इस फिल्म में उनका कैमियो रोल था। इसके बाद अब ऋतिक रोशन जल्द ही जेलर 2 में भी नजर आने वाले हैं।
